फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In 1200 are beneficiaries of Indira Awas balance

1200 लाभार्थी पायेंगे इंदिरा आवास की बची राशि

Thu, 01 Oct 2015 11:57 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 01 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 काफी समय से इंदिरा आवास निर्माण के  बाकी राशि का इंतजार कर रहे गरीब लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है।  इस योजना की लंबे समय से लटकी दूसरी किस्त 10 करोड़ की आधी राशि यानि पांच करोड़ रुपया शासन ने भेज दी है। इस राशि का वितरण प्राथमिकता के अनुसार एससी वर्ग के चयनित 1200 गरीब लाभार्थी में जल्द किया जाएगा। हालांकि योजना के लिए चयनित कुल लाभार्थियों की संख्या 2913 है, जिनमें से अभी बचे 1713 लाभार्थी को आखिरी किस्त के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

 इस योजना के तहत चयनित गरीब को इंदिरा आवास निर्माण के लिए 70 हजार रुपया दिया जाना था। वर्ष 2014-15 में योजना के लिए चुने गए 2913 गरीबों को प्रति लाभार्थी 35-35 हजार रुपए पिछले वर्ष दिए गए। अफसरों के अनुसार वितरित की गई राशि से आवासों का आधा निर्माण हो गया था, जिसका सत्यापन कराने के बाद शासन से बची राशि की कुल किस्त 10 करोड़ रुपए मांगी गई थी। मांगी गई किस्त की आधी राशि पांच करोड़ रुपया शासन ने अब जाकर भेजी है। अफसरों का कहना है कि इस राशि को सबसे पहले अनुसूचित जाति के 1200 लाभार्थियों में वितरित किया जाएगा। इनकी पूर्ति के बाद अन्य वर्ग के लाभार्थियों को बची राशि बांटी जाएगी।
विज्ञापन


इंदिरा आवास के लिए दूसरी किस्त के रूप में मांगी गई 10 करोड़ की राशि में से पांच करोड़ डीआरडीए को प्राप्त हो चुके हैं। राशि का वितरण जल्द शुरू करेंगे।
- रामरक्षपाल सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed