फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Immersion trip obstacles derived from the pomp of Destroyer

धूमधाम से निकाली गई विघ्न विनाशक की विसर्जन यात्रा

Mon, 28 Sep 2015 12:21 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 28 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Immersion trip obstacles derived from the pomp of Destroyer
जिले में चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर दातागंज, दहगवां, और बिसौली में विघ्नविनाशक को धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाल कर विदाई दी गई। भक्तों ने जमकर होली दिवाली मनाई। रंग खेले और आतिशबाजी भी की। बाद में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

दातागंज। मुख्य बाजार में रात्रि जागरण और पूजा अर्चना के कार्यक्रम हुए। त्रिदंड देव आश्रम से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। भक्तों ने अबीर, गुलाल से होली खेली और आतिशबाजी की। लोगों ने पुष्प वर्षा की। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। गणेश प्रतिमाओं का रामगंगा बेलाडांडी पर विसर्जन किया गया। इस अवसर पर फैंसी अग्रवाल, रामचंद्र मराठा, हर्षित गुप्ता, नीलकंठ मराठा, इलू गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्ता आदि बड़ी तादाद में भक्त गण मौजूद रहे।  
विज्ञापन

दहगवां । सुनारों वाली गली में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव मनाया गया। बाद में विशाल भंडारा किया गया। 11वें दिन भव्य विसर्जन-यात्रा निकाली गई। गणेश की प्रतिमाओं के साथ काली अखाड़ा। राधा-कृष्ण के चट्टी-चट्टा, शंकर-पार्वती बने कलाकार, तांडव करते शिव, काली, हनुमान की चलती फिरती झांकी दर्शकों का मन मोह रही थीं। बैंडबाजों और अखाड़ों की कला के साथ विसर्जन शोभायात्रा पूर्व विधायक के आवास से होती हुई यादव बस्ती, गुप्ता मुहल्ला, मुख्य बाजार घूमती हुई माधव किसान मेला पहुंची। एसओ गंगासिंह यादव मय पुलिस बल के मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महोत्सव के अध्यक्ष लोकमन प्रकाश वर्मा, प्रकाश चंद्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा, उमाकांत वर्मा, सतेंद्र कुमार वर्मा, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, संजीव वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, दीपक कुमार वर्मा, दिलीप कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, संजय मराठा, मुकेश गुप्ता सर्राफ, अंकित गुप्ता, ग्रीस गुप्ता, शिवम  गुप्ता, शरद गुप्ता, विवेक गुप्ता, संगम गुप्ता, सौरभ गुप्ता, मयंक वर्मा, निशांत गुप्ता, शिवशंकर वर्मा, अंशुल गुप्ता, रवि गुप्ता, कमल गुप्ता, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
बिसौली। नगर में भगवान गणपति की विसर्जन यात्रा में विशाल मूर्तियां शामिल रहीं। तमाम लोग अपने प्रभु गणपति की छोटी मूर्तियों को गोद में भी लेकर चल रहे  थे। देर रात तक नगर में भक्ति की धूम रही। पुलिस और पीएसी लगातार मुश्तैद रही। काली अखाड़े में युवकों के करतब देखने लायक थे। विसर्जन यात्रा पर भक्तों ने पुष्प वर्षा की।
इधर, लक्ष्मीनारायण मंदिर में बुलंदशहर से आए कलाकारों ने फूलों की होली खेली। भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। पूरा पांडाल वृंदावन बन गया। राधे-कृष्ण के रंग में रंगे भक्तों से पूरा मंदिर भरा रहा।

भक्ति में रंगे भक्त नाचते गाते भक्त में लवलीन हो गए। बुलंदशहर के कलाकारों ने धूम मचा दी। जब कृष्ण गोपियों संग भव्य नृत्य उड़ता गुलाल भक्तों को मस्त कर गया। गणेश भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक हुआ। घंटा और घड़ियालों की धुन ने सभी का मनमोह लिया। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनूप शर्मा, सचिन सक्सेना, अनुज शर्मा, सभासद गौरीशंकर, अन्नू रस्तोगी, विनीत वार्ष्णेय, रामप्रकाश गुप्ता राम, वैभव अग्रवाल, नगर पंचायत सदस्य मितुल वार्ष्णेय, श्याम अग्रवाल, आलोक गर्ग, चंकी गर्ग, रोमी, शिवम गाौड़ आदि प्रभु भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed