फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Immerse idols of Lord Ganesha

भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन

Wed, 06 Sep 2017 01:20 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 06 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Immerse idols of Lord Ganesha
व‌िसर्जन - फोटो : अमर उजाला
बिसौली। श्रद्धालुओं ने कछला गंगा घाट पर पहुंच कर भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सोमवार को नगर में विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा के बाद मंगलवार को श्रद्धालु मूर्तियां लेकर कछला घाट पहुंचे जहां जय जय गणेश और गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस जल्दी आना के उद्घोष के साथ सभी ने गंगा में मूर्तियों का विसर्जन किया। गंगा स्नान कर सभी ने घर वापसी की। इस अवसर पर दुर्गेश वार्ष्णेय, अनिल कुमार अक्कू, मनोज टाटा, अनूप शर्मा एडवोकेट, हिमांशु वार्ष्णेय समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
ओरछी। क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोरेज (साहू खान चंद्र पर) पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार को भक्तगण गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को राजघाट नरौरा ले गए। जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

दहगवां। कस्बे में मंगलवार को श्री गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा नगर के श्रीराम मंदिर, सुनार गली, मेन मार्केट होती हुई शुक्रवार बाजार पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में डीजे, काली अखाड़ा, राधा-कृष्ण, शंकर पार्वती के स्वरूप झांकियों में बिराजमान थे। श्रद्धालुओं ने राजघाट पर श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर सदर विधायक पुत्र मयंक गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, लोकमन्य वर्मा, उमेश गुप्ता,   संजीव वर्मा, अंकित गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।               
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed