फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   illegal possession

अफसरों की ‘पांच दिवसीय’ कवायद बेकार, रास्ते पर कब्जा बरकरार

Tue, 30 Jul 2019 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
illegal possession
उझानी (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सरौता में एक रास्ते पर दीवार लगाकर कब्जा कर लिए जाने का मामला अबकी बार भी नहीं सुलझ पाया। ऐसे ही मामलों के निस्तारण के लिए अफसरों ने कहीं थानों में बैठकर तो कभी मौके पर जाकर पांच दिनी कवायद भी की थी। अफसर सरौता गांव भी पहुंचे और हकीकत पर गौर फरमाया लेकिन कब्जा बरकरार है।
विज्ञापन

सरौता गांव के रास्ते पर कब्जे कर लिए जाने का शिकायत करीब तीन महीना पहले गांव के ही तेजेंद्र ने राजस्व विभाग के अफसरों से की थी। तहसीलदार से लेकर डीएम तक शिकायत पहुंच गई। पिछले महीना एसडीएम सदर के आदेश पर राजस्व विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश की तो रास्ते पर कब्जा पाया गया। कब्जा हटवाने के लिए राजस्व निरीक्षक कुशलपाल ने अपनी रिपोर्ट बनाकर अफसरों को भेज दी। फिर भी कब्जा नहीं हटा तो तेजेंद्र को लगातार पांच दिन तक थानों में चलने वाले समाधान दिवस कार्यक्रम से उम्मीद जागी। राजस्व कर्मियों की टीम पुलिस के साथ मौके पर फिर पहुंची और रास्ते को कब्जा मुक्त कराने के लिए आरोपियों पर ठोस कार्रवाई करने की बजाय दबाव का खेल खेल शुरू कर दिया। आरोपियों में एक व्यक्ति के बेटे को हिरासत में भी ले लिया गया। बताते हैं कि पुलिस ने उसे इस हिदायत के साथ छोड़ दिया कि गांव पहुंचते ही रास्ते पर से दीवार को खुद ही हटा देगा लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

साहब, चकरोड को कब्जा मुक्त करा दो
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीहलालनगला निवासी अभिषेक शर्मा के खेत के लिए जिस चकरोड से होकर रास्ता जाता है, उस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। अभिषेक ने बताया कि उसने जब भी ऑनलाइन शिकायत की तो अफसरों ने निस्तारण दर्शा दिया लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है। अफसर शिकायत के बाद भी चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की जरूरत महसूस नहीं करते। उसने फिर से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरौता के रास्ते पर कब्जे की शिकायत पर पैमाइश हो चुकी है। मामला अफसरों से लेकर पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में रास्ते पर कब्जा हटाया जा सकता है।
- कुशलपाल, राजस्व निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed