{"_id":"5d6967c68ebc3e93a6298f10","slug":"illegal-possesion-badaun-news-bly3742979109","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने दंड झील की 20 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने दंड झील की 20 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। तहसील और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम बनाकर दंड झील की करीब 20 बीघा भूमि पर किया गया अवैध कब्जा हटवाया गया, साथ ही अवैध कब्जाधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर, नगर पालिका प्रशासन ने भी दो अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही सात अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम संजय कुमार सिंह को गांव फतनपुर टप्पा हवेली के हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दंड झील की करीब 20 बीघा भूमि पर एक व्यक्ति अवैध कब्जा कर खेती कर रहा है। एसडीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा और झील की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस मामले में हल्का लेखपाल की ओर से अवैध कब्जाधारक रफीक पुत्र निजाकत निवासी हरनातकिया के खिलाफ लोक संपत्ति के नुकसान का निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीएम ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर ईओ अशोक कुमार गोयल के नेतृत्व में नगर पालिका और पुलिस की टीम ने डाक बंगले के पास स्थित नाले पर लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण ध्वस्त कराया। इसके साथ ही मोहल्ला अकबराबाद में प्रगति पब्लिक स्कूल के बाहर सड़क पर बनाया गया शौचालय ध्वस्त कराया गया। ईओे ने बताया कि शमशुल इस्लाम, अब्दुल कदीर, अब्दुल नवी, इब्राहीम, अब्दुल रहीम, अत्तन मियां समेत अतिक्रमण करने वाले सात लोगों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
एसडीएम ने एक विधायक पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
- एसडीएम द्वारा कब्जा करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई किए जाने के बाद सत्तापक्ष के एक विधायक का दबाव पड़ना शुरू हो गया, जिस पर उन्होंने डीएम को इस बारे में अवगत कराया। एसडीएम का कहना था कि विधायक उन पर उस व्यक्ति को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने उसे नहीं छोड़ा है। एसडीएम की इस कार्यशैली की डीएम ने भी प्रशंसा की।