{"_id":"ab605ff425bf110e3eb786cd405ea293","slug":"ill-in-hospital-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी हेल्थ ने जाना उपरैला के मरीजों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी हेल्थ ने जाना उपरैला के मरीजों का हाल
बदायूं।
Updated Fri, 14 Aug 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं (एडी हेल्थ) डॉ. सुबोध शर्मा ने बदायूं जिला अस्पताल पहुंच कर उपरैला के मरीजों का हाल जाना। सीएमओ डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री को मरीजों के बेहतर इलाज का आदेश दिया। बाद में वह उपरैला पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों से बात की। उपरैला में बुखार से एक सप्ताह में चार लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में 47 बुखार पीड़ित अब तक मिल चुके हैं।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरैला में पांच दिन पहले संक्रामक रोग फैल गया था। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गांव में चार लोगों की मौत हो गई। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बदायूं-ककराला रोड जाम कर दिया। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में मरीजों का बेहतर इलाज नहीं हो रहा है। इसके बाद गांव में अस्थाई अस्पताल खोल दिया गया। बात बढ़ी तो शुक्रवार को एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा बदायूं पहुंचे। पहले उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती उपरैला के मरीजों से बात की। बाद में उपरैला पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
जिला अस्पताल की मिल रहीं शिकायतें: एडी
बदायूं। एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल की लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस संबंध में उन्होंने बताया कि उपरैला मामले में भी जिला अस्पताल ने आला दर्जे की लापरवाही की है। जिला अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज होकर ही गांव के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया था।