{"_id":"5e0b996d8ebc3e87cf3e1f96","slug":"igrs-badaun-news-bly3902076112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण और शांति बनाए रखने में बदायूं ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण और शांति बनाए रखने में बदायूं ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुख्यमंत्री को संदर्भित आईजीआरएस पर की जाने वाली शिकायतों के निस्तारण में बदायूं पहले ही अव्वल रहा है। अब शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी जिले के 17 थाने प्रथम रहे हैं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह के दौरान प्रथम रहे प्रभारी निरीक्षकों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सांप्रदायिक दृष्टि से बदायूं जिला संवेदनशील श्रेणी में आता है। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से लेकर नागरिकता संशोधन कानून तक जिले में शांति बनी रही। कुछ स्थानों पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन हुए, लेकिन सब कुछ शांतिपूर्ण रहा। वहीं प्रदेश के अन्य कई जिलों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर व्यापक हिंसा, आगजनी हुई। बदायूं में विभिन्न बड़े धार्मिक आयोजन भी हुए। इस दौरान भी पूरी तरह से शांति बनी रही। मंगलवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने एसपी देहात डॉ. एसके सिंह, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी समेत इंस्पेक्टर कोतवाली ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओपी गौतम, एसओ मूसाझाग ललित भाटी समेत कुंवरगांव, उझानी, कादरचौक, उसहैत, दातांज, अलापुर, बिसौली, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, बिल्सी, सहसवान, जरीफनगर, मुजरिया हजरतपुर के प्रभारी निरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी और उनकी टीम को सम्मानित कर उत्साह बर्धन किया।