फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ignoring rulers sabotaged on health services

हुक्मरानों की अनदेखी से स्वास्थ्य सेवाओं पर पलीता

Fri, 03 Jul 2015 08:39 PM IST
Ujani
Ujani Updated Fri, 03 Jul 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
Ignoring rulers sabotaged on health services

अस्पताल में मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसका नमूना शुक्रवार को भी देखने को मिला। इलाज को आसपास इलाके से पहुंचे मरीजों में खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी हुई। संविदा पर इकलौती महिला चिकित्सक की वजह से भीड़भाड़ अधिक रही, सो ज्यादातर को नंबर के इंतजार में ही वक्त गुजारना पड़ा।

विज्ञापन

डॉक्टरों की किल्लत से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस वक्त रमा मनराल और हिना सबदर ही तैनात हैं। संविदा पर तैनात महिला चिकित्सकों में मनराल पर फील्ड का कार्य है तो सबदर को रोजाना पहुंचने वाली करीब एक सौ से अधिक महिला रोगियों का इलाज करना मुश्किल हो जाता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ कृति सिंह द्वारा बीआरएस के लिए आवेदन कर वह यहां से जा चुकी हैं। कृति के स्थान के विभागीय स्तर से अभी किसी और को तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो महिला सर्जन के अभाव में सात-आठ महीना से सीजर भी नहीं हो पा रहे हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत उन्हीं प्रसूताओं को भर्ती किया जाता है जिनकी नार्मल डिलीवरी संभव हो। गंभीर दिक्कत होने की सिथति में ज्यादातर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। महिलाओं में बरसुआ की प्रेमवती ने बताया कि अब तो मामूली बीमारी की दवा लेने के लिए भी इकलौती डॉक्टर के केबिन के बाहर खड़े रहकर नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टहेड न मोहर, पर्चे वाला कागज सादा
अस्पताल में करीब 25 दिन पहले प्रिंटेड पर्चे खत्म हो गए। चिकित्साधीक्षक विश्वास अग्रवाल को भी पर्चे खत्म होने से अवगत करा दिया गया। शुरूआत में सादा कागज पर अस्पताल की मोहर लगाकर काम शुरू कराया गया। इसी बीच एक दिन मोहर गुम हो गई। पर्चे के नाम पर अजीब संकट पैदा हुआ तो विकल्प के तौर पर सीरियल नंबर डालकर सादा कागज पर मरीज का नाम और उसकी उम्र लिखकर काम चलाया जा रहा है।

एक्स-रे रूम का एक माह से पंखा खराब
मरीज तो एक्स-रे रूम में भी पहुंचते हैं। एक्स-रे मशीन की टेबिल के ऊपर पंखा तो नजर आया लेकिन वह चलता नहीं है। पूछने पर डार्क रूम असिस्टेंट गिरिराज किशोर ने बताया कि पंखा खराब हुए एक महीना हो चुका है। ठीक कराने के लिए कई बार कहा भी गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सबसे ज्यादा दिक्कत से डार्क रूम में तब होती है जब फिल्म की धुलाई के दौरान किबाड़ें और खिड़कियां बंद करनी पड़ती हैं।


...और हैंडपंप ने भी दे दिया जवाब
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज और उनके तीमारदारों के साथ इलाके से आशा कार्यकत्रियां पहुंचती हैं। ऐसा नहीं गर्मी के इन दिनों में उन्हें हलक तर करने को दो बूंद पानी की जरुरत नहीं पड़ती हो। प्यास से व्याकुल भले ही मरीज छटपटाते रहें लेकिन इमरजेंसी के आसपास पीने को पानी नहीं मिलेगा। मुख्यद्वार के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप कई महीने से खराब पड़ा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed