फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   iftaar

आजम की मौजूदगी में किया रोजा इफ्तार

Fri, 17 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 17 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
iftaar

विज्ञापन
गुरुवार की शाम नगर विधायक आबिद रजा की ओर से इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काबीना मंत्री आजम खां शाम को रामपुर से यहां पहुंचे। उन्होंने नमाज के बाद रोजेदारों से मुलाकात की। इसके बाद रोजा इफ्तार किया। उनके साथ चेयरमैन फात्मा  रजा, सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, विधायक आशुतोष मौर्य, काजी सालिम खां, राजेंद्र पाठक, सीपी त्रिपाठी, पंचायतों के चेयरमैन और सपा नेता शामिल रहे।

कांग्रेस की तरह भाजपा का भी खात्मा होगा: आजम
बदायूं। प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री आजम खां ने आतंकवादी को फांसी दिए जाने के मसले पर कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने अफजल गुरु को फांसी दिए जाने पर सियासत की, अब वही काम भाजपा कर रही है। कांग्रेस की तरह भाजपा का भी खात्मा होगा।
विज्ञापन

रोजा इफ्तार के बाद मीडिया से मुखातिब हुए आजम ने अपने अंदाज में प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि देश के बादशाह क्रेडिट लेने की जो सियासत कर रहे हैं, यही उनको नीचे लाएगी। आतंकवादी याकूब मेमन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दे दिया है, अब भी लोग सियासत करने से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने आरएसएस द्वारा रोजा इफ्तार कराए जाने के सवाल पर कहा कि अब इन्हें ईद पर नमाज में भी शामिल होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते तो ये दिखावा ही कहा जाएगा। दो पदों का लाभ लेने पर हाईकोर्ट के नोटिस मिलने के मामले में उन्होंने साफ कहा कि उन्हें  नोटिस मिलते रहते हैं। उसका जवाब भी देते रहते हैं, लेकिन ये नोटिस दोहरे लाभ से संबंधित नहीं था। मुख्यमंत्री के  रोजा इफ्तार में शामिल न होने के सवाल पर बोले, मैं आप (मीडिया) के साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed