फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If each drop is combined, it will become a river, such color will spread that India will turn saffron.

Budaun News: बूंद-बूंद मिल जाएगी तो दरिया हो जाएगा, ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जाएगा

Sat, 28 Feb 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 28 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
If each drop is combined, it will become a river, such color will spread that India will turn saffron.
काव्य गोष्ठी में हिस्सा लेते कविगण। संवाद
बिल्सी। हिंदी साहित्य सेवा समिति उत्तर प्रदेश बिल्सी इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित किया गया। इसमें फाग महोत्सव होली के रंग कवियों के संग थीम पर आधारित सभी कवियों ने अपना काव्य पाठ सुनाया। आयोजक आचार्य ललितेश्वरानंद महाराज ने साहित्य सेवा से जुड़े रचनाकारों को सम्मानित भी किया। युवा कवि देव ठाकुर ने सुनाया। फागुन की मस्ती आई है, होली की खुशबू लाई है।रंगों की इस प्यारी दुनिया में, खुशियों की लहर समाई है। ओजस्वी जौहरी ने सुनाया, अद्भुत छटा निराली है इस बजरंगी के धाम की, हर दिन सेवा होती है यहां भगवन सीताराम की। गीतकार नरेंद्र गरल ने सुनाया, बूंद-बूंद मिल जाएगी तो दरिया हो जाएगा, ऐसा रंग उड़ेगा भारत केसरिया हो जाएगा। विष्णु असावा ने सुनाया- प्रेम प्यार की होली का ये पर्व निराला है। तुम भी उस पर डालो गुलाल जिसने रंग डाला है। अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं को सुनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed