फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Identification of broken roads and dirty streets

टूटी सड़कें और गंदी गलियां ही यहां की पहचान

Thu, 15 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Thu, 15 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Identification of broken roads and dirty streets
नारकीय हालात - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तीन सफाई कर्मचारियों के सहारे पूरा वार्ड लेकिन सफाई नहीं होती
 
वार्ड परिक्रमा
वार्ड संख्या- पांच      

शहर के सिविल लाइंस इलाके में आना वाले वार्ड नंबर पांच के बाशिंदे भी नारकीय हालात से गुजर रहे हैं। आदर्श नगर, पटेल नगर और पाल नगर जैसी बड़ी आबादी वाले इलाकों के अलावा इसी वार्ड में ओवरब्रिज और संतोख सिंह तिराहे तक का एरिया भी शामिल है। इस वार्ड में  गंदगी और जलभराव से शायद ही कोई गली या मोहल्ला अछूता हो। यहां सड़कें और गलियां भी खराब हैं और पानी की सप्लाई भी ठीक नहीं है। नतीजतन, बारिश के दिनों में 29 हजार से ज्यादा आबादी वाले इस वार्ड के नागरिकों को जलभराव से जूझना पड़ता है।
 इस वार्ड में लगभग 100 प्रमुख गलियां हैं। इसमें अधिकतर टूटी हैं। कहीं बिजली विभाग की ओर से खोदकर डाल दी गई हैं और कहीं पहले से टूटी पड़ीं हैं। करीब चार हैंडपंप खराब पड़े हुए है। वार्ड में 200 स्ट्रीट लाइटों में से 100 खराब हैं। कहीं-कहीं वार्ड में बिजली के पोल झुके हुए हैं और तारों का झुरमुट और बिजली की लाइनें लटक रहीं हैं, इससे आए दिन मोहल्ले में दुर्घटनाएं हो रही है। इस वार्ड में चार-पांच छोटे नाले भी बहते हैं। उनकी सफाई न होने से वे चोक हैं। इससे बारिश में जलभराव की आशंका से नगारिक परेशान हैं। पाल नगर में पोपी और रामसहाय के प्लाट के पानी का निकास न होने की वजह से वहां पूरा मोहल्ला बरसात में गंदे पानी से जलमग्न हो जाता है। शास्त्री नगर भी जलभराव को झेलता है। बारिश नजदीक है इसलिए इस वार्ड के लोगों को चिंता सताने लगी है।     यहां केवल तीन सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।  लेकिन मोहल्ले वालों की माने तो एक भी सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता।                
विज्ञापन

 वार्ड में दिक्कतें
 पाल नगर के सुरेश और पदमा ने बताया कि इस मोहल्ले में टूटी सड़क से जलभराव की समस्या बनी रहती है। बिजली के तारों का पोल पर झुरमुट लगा हुआ है। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।  रामसहाय के प्लाट में करीब 40 वर्षों से कूड़ा और कीचड़ फैला हुआ है। पूरा मोहल्ला जलमग्न हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश गुप्ता और विनय गुप्ता ने बताया कि ओवरब्रिज से लेकर गन्ना दफ्तर की पीछे प्रेमनगर तक कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आता है। जब से ओवरब्रिज बना है तब से आज तक सफाई नही की गई है। यहां जरा पानी गिरने पर गंदगी बजबजाने लगती हैं। 
 नेतराम, विजेद्र ने बताया कि डीके वाली गली में जब बरसात हो तब जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती हैं। लोगों को गंदे पानी में निकलना दूभर हो जाता है। ऐसे में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं।       
आदर्शनगर के पप्पन ने बताया कि यहां गली में बिजली के तार लटक रहे हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। 
       
कहां-कहां खराब हैं नल
 - शास्त्री नगर एचएस कोल्ड स्टोर के पास, पाल नगर थ्री सिंग्नल के पास गन्ना दफ्तर के पीछे।           
 
 क्या कहते हैं लोग                  
पाल नगर की पदमा ने बताया कि मोहल्ले में बरसात का गंदा पानी रामसहाय और पोपी के प्लाट का निकास न होने की वजह से भरा हुआ है। जब बरसात होती है तो घरों में पानी जाता है।
 
सुरेश ने बताया कि जब से मकान बनाया है, तब से इस प्लाट में गंदगी और कीचड़ बना हुआ है। घर के सामने होने के नाते इससे बदबू आती रहती है। मच्छरों के प्रकोप से यहां के हर घर में कोई न कोई बीमार है।   
 
 पाल नगर के प्रमोद का कहना है कि बिजली वालों ने सड़क खोद कर डाल दी है, लेकिन सही कराने वाला कोई नही है। खंभे पर तारों का झुरमुट लगा हुआ है कई बार तारों के टूटनें से फाल्ट हो चुका है।
 
राकेश गुप्ता ने बताया कि यहां लगा गंदगी का ढेर कभी साफ नहीं होता है। गंदगी की वजह से यहां से लोगों का निकलना दूभर है। ओवरब्रिज से लेकर संतोख सिंह तिराहे तक सफाई नही की गई है।   

वार्ड में गलियां सड़के बनवाने के बाद जो सड़कें बिजली विभाग की ओर से खोदी गई हैं। इसे बनवाने की जिम्मेदारी अब नगर पालिका की है। मोहल्ले में सफाई कर्मचारी सफाई नहीं करना चाहते हैं।  कई बार इन समस्याओं के लिए अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन से कहा गया लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। हैंडपंप सही कराने के लिए नगर पालिका में कहा गया लेकिन सही कराने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ।      

 मीना शर्मा, नगर पालिका सदस्य 
 
वार्ड पांच में जो समस्याएं हैं, उनके निस्तारण के लिए कर्मचारियों से कहा जाएगा। समस्याओं का निस्तारण जल्द कराया जाएगा। नाले-नालियों की सफाई कराई जा रही है ताकि बारिश में जलभराव न हो सके।       
डालचंद्र भारती, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed