फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   husband strangled his wife to death

Badaun News: महिला का गला दबाकर थाने पहुंचा पति, बोला - दूसरे से थे संबंध, मैंने मार डाला

Wed, 01 Jun 2022 08:16 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं। 
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 08:16 PM IST
सार

वीरपाल को शक था कि नत्थो के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वीरपाल ने घर में मौजूद बच्चों को छत पर भेज दिया लेकिन उसकी बड़ी लड़की फिर भी नहीं गई। देर रात वीरपाल ने नत्थो की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर चुपचाप घर से निकल गया और मुजरिया थाने में जाकर समर्पण कर दिया।

विज्ञापन
husband strangled his wife to death
हत्यारा वीरपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव तिगोड़ा में मंगलवार रात वीरपाल (32) ने पत्नी नत्थो की गला दबाकर हत्या कर दी और थाने में जाकर समर्पण कर दिया। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसका कहना है कि उसे शक था कि पत्नी के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे, इससे उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


ग्राम तिगोड़ा निवासी नत्थो की शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी के वीरपाल के साथ हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक नत्थो के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह परिवार में अकेली थी। इससे वह मायके में ही आकर अपना मकान बनाकर रह रही थी। उसके चार बच्चे हैं। नत्थो के नाम करीब पंद्रह बीघा जमीन भी है। वीरपाल भी उसके साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक नत्थो और वीरपाल के बीच आए दिन विवाद होता था। पिछले तीन चार दिन से उनके बीच झगड़ा बढ़ गया था। वीरपाल उसे ससुराल बहेड़ी गांव में आकर रहने का दबाव बना रहा था लेकिन नत्थो इसके लिए तैयार नहीं थी। 
विज्ञापन


वीरपाल को शक था कि नत्थो के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वीरपाल ने घर में मौजूद बच्चों को छत पर भेज दिया लेकिन उसकी बड़ी लड़की फिर भी नहीं गई। देर रात वीरपाल ने नत्थो की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर चुपचाप घर से निकल गया और मुजरिया थाने में जाकर समर्पण कर दिया। इधर, बुधवार सुबह सोकर उठे बच्चे मां की लाश देखकर रोने लगे। मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नत्थो के चाचा शिशुपाल ने वीरपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी वीरपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इससे उसने गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिश्ते में फुफेरा भाई भी था वीरपाल
पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला वीरपाल एक रिश्ते में उसका फुफेरा भाई भी था। इसी घर में वीरपाल की ननिहाल थी। नत्थो वीरपाल की मां के भाई की बेटी थी। उसके नाम पंद्रह बीघा जमीन थी। इससे मां ने वीरपाल की शादी नत्थो से ही कर दी थी। 

नत्थो ने वीरपाल के खिलाफ दिया था शिकायती पत्र
एक दिन पहले मंगलवार को नत्थो मुजरिया थाने पहुंची थी। उसने वीरपाल के खिलाफ पुलिस को एक शिकायती पत्र भी दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक नत्थो ने वीरपाल पर मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस से कहा था कि वीरपाल कई दिन से उसके साथ मारपीट कर रहा है। उसकी हत्या भी कर सकता है। जब तक पुलिस गांव पहुंचती, उससे पहले वीरपाल ने उसकी हत्या कर दी गई।


मुजरिया के तिगोड़ा गांव में वीरपाल नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी पत्नी पर ससुराल आकर रहने का दबाव बना रहा था। उसे पत्नी पर किसी से अवैध संबंध होने का शक था।  - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed