फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband's of pradhan not allowed in ODF meeting, protest

ओडीएफ की बैठक से प्रधान पतियों को निकाला, हंगामा

Thu, 04 Jan 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 04 Jan 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Husband's of pradhan not allowed in ODF meeting, protest
pradhan pati
विकास भवन में ओडीएफ संबंधी बैठक में ग्राम प्रधान और सचिव को बुलाया गया था। इस बैठक में कई महिला प्रधान की जगह उनके पति जा पहुंचे। परियोजना निदेशक ने प्रधान व सचिवों के अलावा लोगों को बैठक से बाहर जाने को कह दिया। इस पर गुस्साए प्रधान पति व महिला प्रधानों के साथ आए लोगों ने नारेबाजी कर हंगामा किया और बाहर चले गए।
विज्ञापन

गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ओडीएफ की बैठक डीआरडीएम के परियोजना निदेशक राम सिंह ने ली। इसमें ब्लाक बिसौली और वजीरगंज के प्रधानों और सचिवों को बुलाया गया था। इस दौरान पीडी ने सचिवों से वहां के शौचालय के बारे में जानकारी ली। इसी को लेकर सभी गांव के प्रधानों से बारी-बारी जानकारी ली जा रही थी। जब बिसौली ब्लाक के पैगा भीकमपुर का नंबर आया तो पीडी ने इसके बारे में जानकारी ली। इस पर प्रधानपति खड़े हो गए। पीडी ने जब उनका नाम जाना तो पता चला कि वह प्रधान मुन्नी देवी के पति राजेश्वर सिंह है। इस पर पीडी ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। इस पर अन्य प्रधानपति उखड़ गए और बैठक का बहिष्कार करने करते हुए पीडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां से निकल आए और विकास भवन के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद में प्रधानपति डीएम से मिले। 
विज्ञापन

---
बिसौली ब्लाक के पैगा भीकमपुर के प्रधानपति राजेश्वर सिंह ने बताया कि जब उनका नंबर आया, तो पीडी ने पूछा आप कौन है, तो मैने जब अपना परिचय दिया तो वह बोले आप क्यों आए हैं, आप तुरंत बाहर निकले। जबकि मेरी पत्नी (प्रधान) मुन्नी देवी पास में बैठी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-- 
प्रधानपतियों का कहना है कि किसी कारण की वजह से पत्नी नहीं आ सकीं, लेकिन उनकी जगह पर वे लोग आ गए। शासन की सभी योजनाओं के बारे में हम लोग उन्हें जानकारी देंगे। हम लोग उनके साथ खड़े होकर सारे काम कराते है। कई जगह ऐसी होती है। जहां पर वह नहीं जा सकतीं, वहां पर वे लोग उनके प्रतिनिधि के रूप में जाते है और समस्याओं का समाधान कराते हैं।

 
वर्जन--- 
जिले में शासन की मंशा के अनुुरूप काम किया जाएगा। बैठक में दौरान केवल प्रधान ही मौजूद रहेंगे या किसी कारण जो प्रधान वहां पर नहीं आ सकते तो लिखित रूप में न आने का कारण सहित दूसरे व्यक्ति को नामित करते पत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा है। वहीं प्रधान के साथ में चाहे भाई, पिता, पति कोई भी आ सकता है, इससे किसी को कोई एतराज नहीं है। 
-राम सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed