फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband made obscene video of wife and send to friends in Budaun

पति ने की हदें पार: पत्नी को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया, फिर दोस्तों और मोहल्ले वालों को दिखाया

Sat, 09 Dec 2023 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 12:19 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
Husband made obscene video of wife and send to friends in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। युवक ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए सारी हदें पार कर दीं। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पति उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाता है, फिर अपने दोस्तों को दिखाता है। इससे उसकी बदनामी हो रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि पति उसे जबरन निर्वस्त्र करता है। विरोध करने पर पीटता है। उसके वीडियो बनाकर मोहल्ले के लोगों और अपने दोस्तों को दिखाता है। इसकी हरकतों से तंग आकर वह दो माह पहले अपनी बहन के घर दिल्ली चली गई थी तो पति ने थाने में उसके लापता होने की तहरीर दे दी। एक सिपाही को उसका मोबाइल नंबर दे दिया था। 

विज्ञापन

अपनी बहन के यहां रह रही है महिला  
महिला के मुताबिक सिपाही ने उसे बताया कि पति ने उसके खिलाफ घर से माल-जेवर लेकर गायब होने की तहरीर दी है। थाने आकर अपनी बात बताओ, लेकिन महिला ने आने से मना कर दिया। बताया कि वह अपनी मर्जी से बहन के यहां रह रही है। यही बात उक्त सिपाही ने उसके पति को बता दी। उससे क्षुब्ध होकर पति ने उस पर व उक्त सिपाही पर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed