फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband harassing his wife for his girlfriend in budaun

पति ने किया जीना दुश्वार: जमीन बेच प्रेमिका के लिए बनवा रहा घर, पत्नी पर करता है जुल्म; मां को भी पीटा

Fri, 15 Sep 2023 12:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 12:40 PM IST
सार

बदायूं में एक युवक बाहरवाली के चक्कर में अपने परिवार को ही भूल गया। आरोप है कि उसने पत्नी और मां की पिटाई की। इतना ही नहीं, प्रेमिका की खातिर गांव की जमीन बेच दी। अब शहर में उसके के लिए नया मकान बनवा रहा है। पत्नी को परिवार को खर्च चलाने के लिए एक रुपया तक नहीं देता। 

विज्ञापन
Husband harassing his wife for his girlfriend in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक ने बाहरवाली के चक्कर में घरवाली का जीना दुश्वार कर दिया है। पत्नी का उत्पीड़न करता है। घर से निकालने की धमकी देता है। यहां तक कि दूसरी महिला के चक्कर में उसने अपनी 19 लाख रुपये की जमीन बेच दी और अब उसके लिए शहर में एक मकान बनवा रहा है। जबकि पत्नी को एक-एक रुपये के लिए परेशान कर दिया। पीड़ित महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


ग्राम बरातेगदार निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 14 जून 2021 को हुई थी। तब से वह अपनी ससुराल ग्राम बरातेदार में रह रही है, लेकिन पिछले कुछ माह से उसके पति ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है। उसका पति सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक स्कूल में अनुदेशक है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्यार में मुस्कान ने बदला धर्म: टेंपो चालक प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, बोलीं- तीन तलाक के डर से मिली मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की ही लड़की दूसरे स्कूल में अनुदेशक है। उन दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उस लड़की की खातिर उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसका उत्पीड़न करता है। घर के खर्च को एक रुपया भी नहीं देता। वह केवल अपनी सास के साथ रह रही है। उसकी एक छोटी बेटी भी है।

गांव की जमीन बेची 

कुछ दिन पहले उसके अनुदेशक पति ने गांव में 19 लाख रुपये की जमीन बेच दी और उसके रुपयों से शहर में एक प्लॉट ले लिया। अब वहीं बाहरवाली को एक मकान का निर्माण करवा रहा है। हाल ही में टिकटगंज स्थित एक दुकान से प्रेमिका को चार लाख रुपये के आभूषण खरीदकर दिए। 

एक दिन वह अपने मायके सिलहरी गांव गई थी। तब उसका पति प्रेमिका को घर में ले आया और एक रात रुका। जब उसकी सास ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर वह अपने गांव पहुंची तो उसे भी पीटा, जिससे उसके काफी चोटें आईं। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed