फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband got angry after seeing his wife with her lover in the room locked them and called police

UP: कमरे में प्रेमी संग पत्नी को देख भड़का पति, कुंडी लगाकर किया ये काम; बच्चों को छोड़ आशिक संग चली गई महिला

Sat, 15 Feb 2025 09:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Feb 2025 09:24 PM IST
सार

दोनों एक कमरे में बंद होकर प्रेम संबंध में व्यस्त हो गए। इसी बीच आधी रात पति खेत से लौटकर घर आ गया। कमरे से आवाज आने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों आपत्तिजनकर स्थिति में मिले। 

विज्ञापन
Husband got angry after seeing his wife with her lover in the room locked them and called police
पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा - फोटो : adobe stock

विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अलापुर के युवक को पति की गैरमौजूदगी में घर बुला लिया। इसी बीच खेत से लौटे पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में कमरे में पकड़ लिया। पति ने कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर डायल 112 की पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन

दो समुदाय से जुड़ा है मामला
पुलिस दोनों को थाने ले गई। महिला दूसरे समुदाय की है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत पर छूटते ही महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
मूसाझाग थाना क्षेत्र की महिला की अलापुर क्षेत्र के एक गांव के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। महिला चार बच्चों की मां है। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिलने लगे थे। महिला का पति खेत पर सिंचाई करने गया था। इसी बीच महिला ने पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर प्रेमी को घर पर बुला लिया। 

विज्ञापन

आधी रात लौट आया पति
दोनों एक कमरे में बंद होकर प्रेम संबंध में व्यस्त हो गए। इसी बीच आधी रात पति खेत से लौटकर घर आ गया। कमरे से आवाज आने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों आपत्तिजनकर स्थिति में मिले। पति ने कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर पुलिस को सूचना दी। 

पति के पास ही हैं बच्चे
सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। दूसरे दिन दोनों को जमानत मिल गई। बताते है कि महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। बच्चे पति के पास ही हैं। मूसाझाग थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पति की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी को पकड़ा था। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed