फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband gave triple talaq to married woman for dowry in Budaun

Budaun News: दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, पति ने दिया तीन तलाक

Mon, 28 Aug 2023 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 06:44 PM IST
सार

बदायूं में निकाह के 13 साल बाद विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। 

विज्ञापन
Husband gave triple talaq to married woman for dowry in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में विवाहिता को दहेज की खातिर घर से निकाल दिया गया। मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने ससुराल आकर पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया और चला गया। पीड़ित विवाहिता ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कादरी कॉलोनी निवासी नाहिद मासूमी पुत्री मोहम्मद इदरीस मासूमी का निकाह साल 2010 में मुरादाबाद के कटघर निवासी सैय्यद सलीम अशरफ जिलानी से हुआ था। परिवार वालों ने फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, बर्तन समेत काफी सामान दिया लेकिन इससे ससुराल वाले खुश नहीं हुए।

विज्ञापन

पांच लाख रुपये और कार मांग रहे थे ससुराल वाले 

ससुराल वाले लगातार पांच लाख रुपये और कार की मांग करते रहे। आरोप है कि ससुराल वाले नाहिद को खाना नहीं देते थे और उसकी पिटाई करते थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने दो मासूम बेटियों के साथ विवाहिता को घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कौन है छह महिलाओं का हत्यारा: बरेली में सनकी किलर की तलाश, गांव-गांव खाक छान रहे 125 पुलिसकर्मी
 

इसके बाद छह अगस्त को उसका पति सलीम अशरफ, छोटे भाई फाईज अशरफ जिलानी और नाजमी जिलानी के साथ नाहिद के घर आए। यहां पति ने तीन बार तलाक बोल दिया और चला गया। इस घटना के बाद भी परिवार वालों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने। 18 अगस्त को नाहिद ने कोतवाली आकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed