फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband chews wife nose with his teeth in Budaun

Budaun News: पति ने दांतों से चबा डाली पत्नी की नाक, लहूलुहान हाल में छोड़कर भागा; इस बात से था नाराज

Sat, 23 Dec 2023 05:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 05:24 PM IST
सार

बदायूं में एक युवक ने मामूली बात पर अपनी पत्नी को लहूलुहान कर दिया। उसने दांतों से उसकी नाक चबा डाली। घायल विवाहिता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Husband chews wife nose with his teeth in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ले में एक युवक ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से चबा दी, जिससे वह घायल हो गई। परिवार वालों ने उसका प्राथमिक उपचार कराया है। घायल महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के खेड़ा नवादा निवासी अजय कुमार का नजदीक में ही रहने वाली पल्लवी से विवाह हुआ है। पल्लवी का कहना है कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। तब से दोनों एक साथ खेड़ा नवादा में रह रहे हैं। अभी दो दिन पहले पल्लवी अपनी मौसी आशा के घर नेकपुर मोहल्ले में गई थी। 
विज्ञापन


वह शनिवार सुबह अपनी मौसी के घर में चारपाई पर लेटी हुई थी। उसकी मौसी घर पर मौजूद नहीं थी। आरोप है कि इसी दौरान पति वहां पहुंच गया और उसने दांतों से पल्लवी की नाक चबा ली। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ई-रिक्शा चालक ने दी जान: मरने से पहले रोते हुए बनाया वीडियो, कहा- छह लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

बताते हैं कि वह पल्लवी के उसकी मौसी के घर जाने से नाराज था। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है। पल्लवी ने आरोपी पति अजय के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed