फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hundreds of acres of land occupied by Katari Dbangon

कटरी में सैकड़ों बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा

Sat, 13 Feb 2016 07:05 PM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Sat, 13 Feb 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of land occupied by Katari Dbangon

विज्ञापन
 
तहसील क्षेत्र के गांव सेरहा के एक ही परिवार के लोगों की करीब तीन सौ बीघा जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। आरोपी बरेली जिले के होने के कारण तहसील प्रशासन भी हाथ पे हाथ धरे बैठी है। हालांकि तहसील प्रशासन का कहना है कि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर दबंगों से जमीन को मुक्त कराकर पीड़ित लोगों को दिलाया जाएगा।
गांव सेरहा कटरी से जुड़ा है। बरेली और शाहजहांपुर जिले की सीमा से सटे इस गांव के निवासी विनोद ठाकुर, साधू सिंह आदि एक ही परिवार के हैं। उनकी करीब तीन सौ बीघा जमीन कटरी में थी। अब कटरी के साफ हो जाने के बाद उस जमीन के रेट आसमान छूने लगे हैं। सो बरेली के फरीदपुर तहसील क्षेत्र में पडने वाले एक गांव के लोगों ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया है। कुछ समय पहले प्रशासन ने इस जमीन को दबंगों से मुक्त करा दिया था, लेकिन फिर से उस पर कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित लोगों ने कहा कि वह जमीन को मुक्त कराने के लिए प्रशासन के पास चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि इस मामले में आठ आरोपी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है फिर भी दबंगों ने फिर से कब्जा कर लिया। जब वो लोग जमीन को जोतने पहुंचते हैं, तो वह लड़ाई पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन

-----
जांच के बाद पुलिस फोर्स को मौके पर ले जाकर जमीन को मुक्त कराया जाएगा और पीड़ित लोगों का उस पर कब्जा कराया जाएगा। तहसील फरीदपुर प्रशासन से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओपी तिवारी,एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed