फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ... How would you feel Frrata Filling vehicles checked

...कैसे लगेगा फर्राटा भरते वाहनों पर अंकुश

Mon, 22 Jun 2015 08:01 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Mon, 22 Jun 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन

हर बार देखा गया है कि जब कभी भी डग्गामार वाहनों से कोई बड़ा हादसा होता है, तब परिवहन महकमा तेवर दिखाता है। कुछ दिनों तक डग्गामार वाहनों की धरपकड़ को अभियान चलाता है फिर पुराने ढर्रें पर आ जाता है। शायद यही वजह है कि बिना लाइसेंस के तमाम चालक दातागंज-बदायूं मार्ग पर डग्गामार वाहनों को तेज रफ्तार के साथ दौड़ा रहे हैं। एक पखवाड़े के अंदर ही इस रोड पर चार लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें तीन लोग तो डग्गामार वाहनों से ही मरे हैं। खास बात तो यह है कि बदायूं-दातागंज तक दौडने वाले यह वाहन तीन थानों की पुलिस के सामने से गुजरते हैं। पर न तो पुलिस ही इन पर अंकुश लगा पा रही है और न ही परिवहन महकमा। यहीं ंवजह है कि डग्गामार वाहनों की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन


पहले 42 बसें थीं संचालित
बात करीब एक दशक पहले तक की है। बदायूं-दातागंज मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम से अनुबंधित करीब 42 बसें संचालित थीं। समय के साथ-साथ इन बसों के पहिय भी जाम हो गए। वर्तमान में इस रोड को पूरी तरह से डग्गामार वाहनों ने गिरफ्त  में ले रखा है। दिन निकलने से देर शाम तक यह वाहन बिना किसी रोकटोक के तेज रफ्तार से दौड़ते रहते हैं। थाना सिविल लाइन, मूसाझाग और दातागंज की पुलिस की नजरों के सामने ही इन वाहनों में यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। इनके संचालक यात्रियों की सुरक्षा के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं रहते हैं। यहीं वजह है कि तीन सवारियों की सीट पर पांच को बैठाया जाता है।
विज्ञापन


15 दिन में चार की मौत
इस मार्ग पर बीते पखवाड़े में चार लोगों की मौत हो चुकी है। गनगोला के पास थ्री व्हीलर के पलटने से चालक की मौत हुई थी। ढिलवारी के पास डग्गामार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई। भुड़ेली के पास तेज रफ्तार बस ने एक को कुचल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रह गईं हैं सिर्फ चार अनुबंधित बसें
एक दशक पहले तक इस मार्ग पर 42 अनुबंधित बसें चलती थीं तब दातागंज-बदायूं को आने-जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होती थी। कुछ रोडवेज बसें भी संचालित थीं। लेकिन बाद में डग्गामार वाहन दौड़ने लगे। अब सिर्फ चार अनुबंधित बसें चल रहीं हैं। और कुछ रोडवेज बसें।

राजस्व की हो रही हानि
राज्य सड़क परिवहन निगम बदायूं डिपो के कर्मचारियों ने बताया कि डग्गामार वाहनों के दौड़ने से रोडवेज डिपो बदायूं को रोजाना लगभग 50 हजार रुपये राजस्व की हानि हो रही है।


डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े जाने पर उन्हें सीज भी किया जाता है। इस मार्ग पर भी अभियान चला है और आगे भी जारी रहेगा।
-उदयवीर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed