{"_id":"0e8576290dda7a291e1e3637b4b58590","slug":"how-to-get-kids-how-to-pay-admission-fees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे कराएं बच्चों का एडमीशन-कैसे अदा करें फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे कराएं बच्चों का एडमीशन-कैसे अदा करें फीस
बदायूं।
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन शैक्षिक सत्र को शुरू हुए 17 दिन बीत चुके हैं। स्कूलों में एडमीशन चल रहे हैं किंतु बेसिक शिक्षकों के सामने इन दिनों आर्थिक दिक्कतें चल रहीं हैं। वजह है कि उन्हें मार्च माह का अभी तक वेतन तक नहीं मिला है। जबकि अप्रैल का आधा महीना भी गुजर चुका है। विभागीय सूत्र बता रहेे हैं कि ग्रांट नहीं होने के कारण शिक्षकों को वेतन नहीं मिल सका है। शासन से ग्रांट मांगी गई है।
हर माह बेसिक शिक्षकों को प्रथम सप्ताह के आसपास वेतन मिल जाता था किंतु मार्च माह का वेतन उन्हें अभी तक नहीं मिला है। इस संबंध में पूछे जाने पर कई शिक्षकों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने की वजह से वह आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। घरेलू सामान की खरीददारी भी नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों का उधार बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों ने कहा यदि जल्द वेतन नहीं मिला तो उनके सामने और भी ज्यादा दिक्कतें बढ़ जाएंगी। इधर, बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने कहा कि शासन से ग्रांट नहीं मिलने के कारण शिक्षकों को वेतन नहीं मिल सका है। ग्रांट आते ही वेतन दे दिया जाएगा।