फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   How can voting , decision reserved

कर दिया मतदान, फैसला सुरक्षित

Fri, 09 Oct 2015 11:56 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 09 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
How can voting , decision reserved
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिले के तीन विकास खंडों में शुक्रवार को
विज्ञापन
वोट डाले गए। दो-तीन स्थानों पर मतदाताओं के आक्रोश के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा। 61 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 ब्लाक इस्लामनगर में 102120 से 59230 मतदाताओं यानी 58 प्रतिशत, सहसवान में 149199 में से 88027 मतदाताओं ने यानी 59 प्रतिशत और दहगवां में सबसे ज्यादा 65 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। यहां 143629 मतदाताओं में से 93329 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रात: निर्धारित समय सात बजे ही सभी 312 मतदान केंद्रों एवं 587 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रारंभ हो गया। दूसरे पहर वोट ज्यादा पड़े। तीन बजे तक लगभग 50 प्रतिशत तथा सायं पांच बजे तक मतदान समाप्ति पर 60.7 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 चुनाव प्रेक्षक आशीष गोयल, जिलाधिकारी शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया और एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों और पूरे अमले के साथ भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
बाक्स
ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
बदायूं। मतदान की स्थिति पर नजर डालें तो प्रात: से मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। प्रात: 11 बजे तक सहसवान में 23 प्रतिशत, इस्लामनगर में 22, दहगवां में 25 प्रतिशत मतदान हुआ। एक बजे तक सहसवान एवं इस्लामनगर में 37, दहगवां 39 प्रतिशत मतदान हुआ। अपराह्न तीन बजे तक क्षेत्र पंचायत इस्लामनगर में 47 प्रतिशत, सहसवान में 53 तथा क्षेत्र पंचायत दहद्घां में 50 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो हुआ। शाम पांच बजे मतदान समाप्ति पर क्षेत्र पंचायत इलामनगर में 58 प्रतिशत, सहसवान में 59 तथा क्षेत्र पंचायत दहगवां में 65 कुल 60.7 अर्थात 61 प्रतिशत मतदान हुआ।
00000000000
डीएम के निर्देश पर 100 मीटर की परिधि की विशेष निगरानी
बदायूं। जिलाधिकारीे बीच-बीच में नामित पांचो जोनल मजिस्ट्रेट से मोबाइल पर शांति पूर्ण मतदान के संबंध में जानकारी लेते रहे। उन्होंने संबंधित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस आफीसरों को हिदायत दी कि मतदान केंद्र की सौ मीटर परिधि में किसी प्रत्याशी का चुनाव बिस्तर न लगने दिया जाए।
0000000000
शांति व्यवस्था को पोलिंग एजेंटों को भी लिया गया विश्वास में
बदायूं। जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर स्थित पोलिंग एजेन्ट से रूबरू होकर स्थित के संबंध में जानकारी ली और सहयोग करने को कहा। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि कहीं भी किसी भीड़ एकत्र नजर आए अथवा अव्यवस्था पाई जाए तो किसी के साथ कोई रियायत न बरती जाए।
000000000
मतपेटिकाएं पहुंचाईं स्ट्रांग रूम में
बदायूं। मतदान समाप्ति के बाद ब्लाक दहगवां की समस्त मतपेटिकाओं को जरीफनगर के एसएस इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सील बंद कर दिया गया है। इस्लामनगर के मतपेटिकाएं इस्लामनगर के ही केएम इंटर कालेज तथा क्षेत्र पंचायत सहसवान की मतपेटिकाएं प्रमोद इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में सील कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed