फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hotspot sahaswan

जालंधरी सरायः हॉट स्पॉट एरिया में पहुंचे पुलिस- प्रशासन के अधिकारी, घरों में कैद हुए लोग

Sun, 19 Apr 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
hotspot sahaswan
बदायूं। शहर के हॉट स्पॉट एरिया जालंधरी सराय में शनिवार सुबह से पुलिस, प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जमे रहे। उन्होंने मोहल्ले में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मोहल्ले में कोई व्यक्ति सड़क तो क्या अपने दरवाजे पर भी खड़ा नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह, बीएसए रामपाल राजपूत, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार जालंधरी सराय मोहल्ला पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हॉट स्पॉट एरिया भ्रमण किया। जालंधरी सराय मोहल्ले से लेकर लोटनपुरा और उसके आसपास इलाके की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान मोहल्ले में कोई व्यक्ति घर के बाहर नहीं नजर आया। मोहल्ले में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। वहीं सभी अधिकारी जालंधरी सराय चौराहे पर दोपहर तक जमे रहे। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि कोई व्यक्ति अपने घर से न निकले। जरूरत के अनुसार लोगों को होम डिलीवरी कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कोई व्यक्ति बाजार या मंडी जाने की कोशिश नहीं करेगा। घर से निकले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
होम क्वारंटीन लोगों की खाने-पीने की व्यवस्था तहसीलदार रामनयन सिंह को दी गई है। किराना खाद्यान सामग्री डोर टू डोर पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह को दी गई है। तो वहीं दूध की सप्लाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा, दवाईयों की सप्लाई औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार, साफ-सफाई नगर पालिका के डीपीएम विकास कुमार, सब्जी और फल की जिम्मेदारी मंडी सचिव ओमकार सिंह राना और कर निर्धारण अधिकारी महादेव सिंह, चिकित्सालय और स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी डिप्टी सीएमओ डॉ. अनवर सादात, बिजली व्यवस्था अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय नवीन प्रसाद, हॉट स्पॉट एरिया में साफ सफाई की जिम्मेदारी सफाई निरीक्षक राजीव मलिक और केशव गंगवार को दी गई है। तो वहीं शांति व्यवस्था इंस्पेक्टर ओमकार सिंह देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के आधे हिस्से में अब भी हो रही चहल-पहल
एक तरफ शहर में हॉट स्पॉट एरिया सुनसान पड़ा है। तो वहीं शहर के कुछ इलाकों में चहल-पहल लगातार जारी है। शहर के टिकटगंज मोहल्ला, सुभाष चौक, शहबाजपुर, पटियाली सराय, दातागंज तिराहा, विजय नगर, खेड़ा नवादा समेत कुछ इलाकों में लॉकडाउन बेअसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed