फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hotspot

तीसरा हॉटस्पॉट बना मथुरिया चौराहा, चौधरीगंज तक कराया सैनिटाइज

Mon, 20 Apr 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
hotspot
बदायूं। शहर में तीन और कोरोना संक्रमित मिलने से मथुरिया चौराहा तीसरा हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इस इलाके में भी लोगों के आने जाने पर पूरी पाबंदी लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संक्रमित मां-बेटा और नेपाली व्यक्ति की हिस्ट्री खंगालने में जुटे हैं। डीएम ने बेवजह घर से निकलने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित पहला व्यक्ति सहसवान में छह अप्रैल को मिला था, जिसके बाद कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। सहसवान कस्बे में ढाई किलोमीटर तक इलाका सील कर दिया गया था। चार दिन बाद दस अप्रैल को सहसवान के गांव भवानीपुर खल्ली में आंध्र प्रदेश का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। दूसरा संक्रमित मिलने के बाद सहसवान के भवानीपुर खल्ली और भवानीपुर खैरू समेत 14 गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिए गए थे। 14 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में दो और कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक व्यक्ति भवानीपुर खल्ली गांव निवासी और दूसरा शहर के जालंधरी सराय मोहल्ले का निकला। शहर में कोरोना संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद एक और कोरोना पाजिटिव मिलने पर जालंधरी सराय को हॉटस्पॉट घोषित कर सील किया गया। शनिवार रात और रिपोर्ट में तीन लोग कोराना संक्रमित निकले, जिनमें दो मां-बेटा हैं, जो शहर के रहने वाले हैं। तीसरा कोरोना संक्रमित नेपाल का रहने वाला है, जो आगरा से पैदल नेपाल लौटते समय यहां रोकर क्वारंटीन किया गया था। मां-बेटा कोरोना संक्रकित पाए जाने के बाद मथुरिया चौराहे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। रविवार को पूरे दिन इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सीन-1-घंटाघर
कोतवाली के नजदीक घंटाघर पर तिराहे पर दो बैरियर लगाए गए हैं। जिनमें एक बैरियर जालंधरी सराय चौराहे के हॉट स्पॉट घोषित होने के बाद लगाया गया था। जबकि दूसरा बैरियर रविवार सुबह लगा दिया गया। इससे घंटाघर का एक रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया। उत्तरी दिशा का रास्ता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आने जाने के लिए खुला रहेगा। यह इलाका एक सेक्टर बनाया गया है। जहां पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-2- टिकटगंज चौराहा
शहर का टिकटगंज चौराहा, जो शनिवार तक खुला था और लोग सुबह शाम आराम से गुजर रहे थे। रविवार सुबह इस चौराहे को भी सील कर दिया गया। यहां तैनात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई व्यक्ति चाहे पैदल या फिर वाहन से अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके अलावा चौराहे और उसके आसपास कोई व्यक्ति सड़क पर घूमता दिखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। यहां तैनात पुलिस काफी सतर्क नजर आ रही है।
सीन-3-गद्दी चौक
लॉकडाउन लागू होने के बाद गद्दी चौक पर एक बैरियर लगाया गया था लेकिन आने-जाने का रास्ता खुला हुआ था। इससे लोग आराम से धड़ल्ले से आ जा रहे थे। जालंधरी सराय इलाके में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बावजूद इस इलाके में ज्यादा सख्ती नहीं थी लेकिन शनिवार रात आई रिपोर्ट के बाद गद्दी चौक पर न सिर्फ एक और बैरियर लगा दिया गया। बल्कि आने जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है।
सीन-4-लालपुल
शहर के लालपुल तिराहे पर ही दो बैरियर लगाए गए हैं। यहां से काली सड़क की ओर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। तो वहीं सोथा मोहल्ला को जाने वाला रास्ता रविवार सुबह बंद कर दिया गया। ये दोनों रास्ते रविवार को बंद किए गए। जबकि इससे पहले एक बैरियर लगा हुआ था। दूसरी ओर पुलिस बल तैनात है। इधर से किसी को आने जाने की अनुमति नहीं है। जो वाहन इधर से गुजरता है। उसका चालान होना तय है।
आज से आईवीआरआई में होगी कोरोना संक्रमण की जांच
अब तक बदायूं जिले से कोरोना संक्रमण के सैंपल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। मगर अब बरेली आईवीआरआई में इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। अब बदायूं के कोरोना संक्रमण के सैंपल आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेजे जाएंगे।
जिले की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अब कोई बाहरी व्यक्ति जिले के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। तो वहीं शहर में विशेष सख्ती रहेगी। जो इलाके हॉटस्पॉट घोषित हैं। उनके आसपास तक सील एरिया में किसी को जाने की अनुमति नहीं है। इसका पालन सख्ती से किया जाएगा। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सख्ती और बढ़ाई गई है। किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा और न ही कोई व्यक्ति यहां से बाहर जा सकेगा। हॉट स्पॉट इलाकों में सिर्फ चुनिंदा लोग ही जाएंगे, उनके पास जारी किए गए हैं। बाकी आम आदमी के लिए कोई पास नहीं है। वह घर से निकले तो उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed