{"_id":"5ebed1c08ebc3e90ab20b60f","slug":"hotspot-area-break-rules-badaun-news-bly405963773","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट जोन में घर के बाहर टहलते मिले लोग , नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट जोन में घर के बाहर टहलते मिले लोग , नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रहीं व्यवस्थाओं का शुक्रवार को शासन से नामित नोडल अधिकारी राज्य परियोजना निदेशक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें हॉटस्पॉट जोन में घर के बाहर टहलते हुए लोग दिखे। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
नगर का मोहल्ला चौधरी हॉटस्पॉट जोन है। यहां कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा बना हुआ है। नोडल अधिकारी सोबरन सिंह अधिकारियों के साथ शुक्रवार दोपहर अचानक मोहल्ला चौधरी पहुंचे। उन्हें यहां घरों के बाहर लोग टहलते मिले। इस पर नाराजगी जताई। हॉटस्पॉट जोन में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका के आश्रय गृह में बनाए गए शेल्टर होम और अल हफ़ीज एजुकेशनल एकेडमी क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अभी से तैयारियां कर रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध करा दें। हॉटस्पॉट जोन में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।