फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hotspot area break rules

हॉटस्पॉट जोन में घर के बाहर टहलते मिले लोग , नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी

Fri, 15 May 2020 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
hotspot area break rules
सहसवान। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रहीं व्यवस्थाओं का शुक्रवार को शासन से नामित नोडल अधिकारी राज्य परियोजना निदेशक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें हॉटस्पॉट जोन में घर के बाहर टहलते हुए लोग दिखे। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर का मोहल्ला चौधरी हॉटस्पॉट जोन है। यहां कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा बना हुआ है। नोडल अधिकारी सोबरन सिंह अधिकारियों के साथ शुक्रवार दोपहर अचानक मोहल्ला चौधरी पहुंचे। उन्हें यहां घरों के बाहर लोग टहलते मिले। इस पर नाराजगी जताई। हॉटस्पॉट जोन में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका के आश्रय गृह में बनाए गए शेल्टर होम और अल हफ़ीज एजुकेशनल एकेडमी क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अभी से तैयारियां कर रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध करा दें। हॉटस्पॉट जोन में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed