{"_id":"59d7d6bc4f1c1b9f678b4738","slug":"holi-with-flowers-of-bari-played-with-flowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृज के कलाकारों के संग खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृज के कलाकारों के संग खेली फूलों की होली
उझानी।
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
श्री राधा-कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चल रहे रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार से कार्यक्रमों का आगाज हो गया। वृंदावन से पहुंचे कलाकारों ने बृज की छटा बिखेर दी। श्री राधा-कृष्ण बने कलाकारों की ओर से प्रस्तुत मयूर नृत्य मनमोहक रहा। कलाकारों ने फूलों की होली खेली। दर्शकों के साथ कलाकार भी फूलों से सराबोर हो गए।
बृज की होली का आगाज रात आठ बजे शुरू हुआ। कलाकारों ने पहले झांकी पेश की। राधा-कृष्ण की झांकी का दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू’ और भाजपा के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के साथ मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने पूजन किया। इसके बाद हुए मयूर नृत्य ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कलाकारों ने होली खेलते हुए पहले लट्ठमार प्रदर्शन किया। फूलों की होली के दौरान आयोजकों के साथ दर्शकों ने राधा-कृष्ण बने कलाकारों को फूलों से सराबोर कर दिया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। विधायक को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, मेलाध्यक्ष चंदन वार्ष्णेय, रतन जिंदल, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता, धनसुख अग्रवाल राजेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपू वार्ष्णेय, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा, मनमोहन शर्मा, अभिषेक बंसल, अरविंद शाक्य आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा।