फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hoardings are a means of illegal earnings

अवैध कमाई का जरिया हैं होर्डिंग

Tue, 05 Oct 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hoardings are a means of illegal earnings
बदायूं। शहर में यहां वहां लगे अवैध होर्डिंग नगर पालिका व प्रशासन के कुछ जिम्मेदारों की ऊपरी कमाई का बड़ा जरिया हैं। इसलिए वह जनता की दुश्वारियों के बावजूद उन्हें हटाना नहीं चाहते। अगर ऐसा करेंगे तो उनकी ‘आमदनी’ कम हो जाएगी। यही वजह है जो न होर्डिंग हट पा रहे हैं और न दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। शहर में कई जगहों पर टेलीफोन के खंभों से लेकर बिजली के पोल पर होर्डिंग लगे हैं।
विज्ञापन

किसी भी जिले की सूरत को बिगड़ने का काम होर्डिंग ही करते हैं, बदायूं का हाल भी कमोवेश ऐसा ही है। हालात ये है कि कई बार होर्डिंग ऐसी जगहों पर लगा दिए जाते हैं जिसकी वजह से राहगीरों के साथ अन्य लोगों को परेशानी होती है। शहर में अवैध होर्डिंग की बाढ़ सी आई हुई है। जिधर देखो वहां होर्डिंग लगे हैं। हालात इतने खराब हैं कि अवैध तरीके से होर्डिंग लगाने वालों ने टेलीफोन के खंभों से लेकर बिजली विभाग द्वारा लगाए गए पोल तक को नहीं छोड़ा है। वहीं कई-कई जगहों पर होर्डिंग के ऊपर दूसरे होर्डिंग लगा दिए गए हैं। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल का कहना है कि इसको लेकर ठेकेदार से बात की जाएगी। ताकि शहर में जो अवैध तरीके से होर्डिंग उनको हटवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed