{"_id":"d454c4a9e8898ac13d542543e63cfc56","slug":"hiking-dataganj-against-land-acquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पदयात्रा
बदायूं।
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस द्वारा दातागंज के गनगोला से पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेसियों ने पदयात्रा के जरिए केंद्र की सरकार पर जमकर हमले किए। कहा कि देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार की सेहत पर असर नहीं है।
पदयात्रा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला इंचार्ज प्रदेश सचिव अजय सारस्वत सोनी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल जो कि यूपीए सरकार ने किसानों के हित में बनाया था जब तक उसे लागू नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। प्रदेश सचिव ओमकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से किसानों को जो मुआवजा राशि दी जा रही है वह अपर्याप्त हैं। भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कल 18 को सोनिया गांधी द्वारा आयोजित रैली में जिले से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे।
अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त करते हुए भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष साजिद अली, आतिफ खां, नरेश गुप्ता, महेश सक्सेना, वीरेश तोमर, पवन गौतम, आमिर सुल्तानी, अशफाक सकलैनी, प्रेमपाल सिंह तोमर, राशिद अली, अजहर हुसैन, असलम फारुखी, अशोक कुमार, शेखर साहू, पूरन लाल, हबीब अहमद आदि थे।