फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High tension line furniture warehouse fire

हाईटेंशन लाइन से फर्नीचर गोदाम में लगी आग

Sun, 15 May 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। इससे करीब दो लाख रुपये का सामान राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इससे बड़ा अग्निकांड टल गया। बताया गा कि हाईटेंशन लाइन पर पक्षी बैठने से फाल्ट हो गया था, जिससे लाइन टूटकर गिर गई। 
विज्ञापन

शहर की भरत मिलाप गली में रहने वाले संजीव भारद्वाज का बिसौली रोड पर जीटीआई के पास फर्नीचर का गोदाम है। गोदाम के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन पर पक्षी बैठ गए। इससे लाइन में फाल्ट हो गया। लाइन टूटकर गिरने से गोदाम में आग लग गई। इससे सैकड़ों कुर्सियां और फोम के गद्दे आदि जल गए। गनीमत रही कि अग्निकांड के समय गोदाम में कोई नहीं था। ऐसा होने पर यहां हाईटेंशन लाइन से जनहानि हो सकती थी। अग्निकांड की खबर मिलने पर वक्त रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। संजीव भारद्वाज के मुताबिक आग से करीब दो लाख रुपये का सामान नुकसान होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग दे चुका है नोटिस
बदायूं। हाईटेंशन लाइन के गोदाम के नीचे बने फर्नीचर गोदाम को बिजली विभाग की ओर से कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी गोदाम को नहीं हटाया गया। अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि वहां पर हाईटेंशन विद्युत लाइन पहले से थी। इसके नीचे अनधिकृत रूप से गोदाम बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed