{"_id":"61bb8a6083570d109563f381","slug":"high-tension-line-collapsed-youth-dies-due-to-electrocution-badaun-news-bly4694849190","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
पप्पू फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं )। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर बुधौती में बृहस्पतिवार सुबह टूटे पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 27 वर्षीय पप्पू की मौत हो गई। उस दौरान वह अपने खेत पर जा रहा था, जब रास्ते में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम बुधौती निवासी पप्पू खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे अपने खेत पर जा रहा था। उस दौरान रास्ते में हाईटेंशन लाइन टूटी पड़ी थी। उसमें करंट दौड़ रहा था। पप्पू को उसके बारे में जानकारी नहीं थी। अचानक पप्पू का पैर लाइन से टकरा गया। इससे करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका पूरा शरीर झुलस गया। हादसे को देखकर गांव के तमाम लोग उस ओर दौड़ पड़े। युवक के परिवार वाले भी रोते-बिलखते आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत थाना पुलिस और विद्युत उपकेंद्र को सूचना दी। उस लाइन की सप्लाई बंद कराई गई। तब कहीं पप्पू का शव वहां से हटाया जा सका।
ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन गांव के नवाब सिंह के ट्यूबवैल की ओर जा रही थी। लाइन काफी जर्जर थी। इस कारण मंगलवार रात किसी समय टूट गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के भाई जसपाल दिल्ली में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। पप्पू के तीन बच्चे हैं। उनमें एक बेटी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
10 साल पहले पिता की भी करंट लगने से हुई थी मौत
बृहस्पतिवार को करंट लगने से हुई पप्पू की मौत से दस साल पहले उनके पिता सोनपाल की भी करंट लगने से मौत हुई थी। इसी तरह का तार टूटा पड़ा था। इसकी चपेट में आकर सोनपाल की जान चली गई थी।
जरीफनगर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में युवक किस तरह से आया, इस बारे में जानकारी कराई जा रही है। अगर लाइन पहले से टूटी थी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित जेई या एई को दी थी या नहीं यह भी दिखवाया जाएगा। अगर किसी स्तर पर कोई लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।
-आरपी यादव, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड चतुर्थ