फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High speed private bus collided with tree, 35 passengers including driver injured

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार प्राइवेट बस, ड्राइवर समेत 35 यात्री घायल

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
High speed private bus collided with tree, 35 passengers including driver injured
बदायूं/कुंवरगांव। बदायूं-आंवला मार्ग पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस बादल गांव के नजदीक पेड़ से टकरा गई। इससे यात्रियों में चीत्कार मच गई। हादसे की सूचना पर आसपास गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के सहयोग से घायलों को बस से निकाला। इसके बावजूद बस का ड्राइवर और एक यात्री सीट पर फंसे रह गए। मशक्कत के बाद उन्हें गैस कटर से बस का हिस्सा काटकर बाहर निकाला गया। इसमें ड्राइवर समेत करीब 35 यात्री घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस वक्त प्राइवेट बस बदायूं शहर से आंवला जा रही थी। उसमें करीब 65-70 लोग सवार थे। ये बस खेड़ा नवादा से निकलकर बादल गांव के नजदीक पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के टकराने पर धमाके जैसी आवाज हुई और बस यात्रियों में चीत्कार मच गई। बस का अगला हिस्सा तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसका ड्राइवर और एक यात्री अपनी-अपनी सीट पर फंस गए। उनके पीछे कई सीटें उखड़कर आगे जा गिरीं। उन पर सवार यात्री भी एक-एक दूसरे से टकरा गए। इससे किसी का सिर फूटा तो किसी का हाथ टूटा और किसी के चेहरे पर चोट आई। बस के टकराने और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर बादल गांव तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को एक-एक करके निकालना शुरू कर दिया। कुछ यात्री खुद बाहर आ गए। उसी दौरान लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर कुंवरगांव, सिविल लाइंस और बिनावर थाना पुलिस पहुंच गई। सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह भी पहुंच गए। बताते हैं कि इस हादसे में ड्राइवर समेत करीब 35 लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि ड्राइवर को निकालने में करीब दो घंटे लग गए। इसके लिए बस काटने को गैस कटर मंगाया गया। सीट पर फंसे यात्री को लोगों ने खुद ही निकाल लिया था। इनकी हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है।
विज्ञापन

जनरेटर मंगाकर गैस कटर से काटी गई बस
इस हादसे में बस के ड्राइवर संजू को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उसके दोनों पैर फंस गए थे। पुलिस ने एक गैस कटर नवादा, एक दुगरैया और एक कुंवरगांव कस्बे से मंगाया। मौके पर रोशनी के लिए एक जनरेटर का इंतजाम किया गया। तब कहीं गैस कटर से बस का हिस्सा काटकर ड्राइवर निकाला गया। ड्राइवर संजू आंवला कोतवाली क्षेत्र के कनगांव का रहने वाला है। उसके परिवार वाले भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन यात्रियों को आईं चोटें
-इस हादसे में आंवला के खेड़ा मोहल्ला निवासी प्रेमवती (40) पत्नी हीरालाल, मूसाझाग के फरीदपुर निवासी बदन सिंह (55), उनकी बेटी नेहा, अलीगंज के कमालपुर निवासी उषा पत्नी कुंवरसेन, उझानी के चुनिया निवासी चित्रकली पत्नी ओमकार, रिसौली निवासी शांति पत्नी मोरपाल, सिगोई निवासी ओम वती पत्नी नेत्रराम, अंजली पत्नी सुधीर, आंवला निवासी सिफनाश पत्नी इलियास, मानपुर निवासी नेत्रपाल, औरंगाबाद निवासी रामपाल, आंवला के गणेशपुर निवासी सर्वेश, कासगंज के आवास विकास निवासी इस्लाम, आंवला के आसपुर निवासी संतरा देवी पत्नी गजेंद्र, श्रद्धा पुत्री रविंद्र पाल, बिसौली निवासी प्रियंका पत्नी सोनू, कुंवरगांव निवासी हेल्पर अमित, राजीव कुमार वार्ष्णेय, गांधी समेत 35 यात्री घायल हुए हैं।
बाइक सवार को बचाने पर हुआ हादसा
हादसे में घायल कुछ यात्रियों का कहना है कि बस के आगे एक बाइक सवार जा रहा था। उसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। कुछ लोग ये भी बता रहे हैं कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था।
...तो और बड़ा होता हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस पेड़ से प्राइवेट बस टकराई थी। वहां पर दलदल था। इससे बस का अगला हिस्सा दलदल में घुस गया था। अगर वहां दलदल नहीं होता, तो बस की टक्कर और ज्यादा जबरदस्त होती। बस का हिस्सा ज्यादा क्षतिग्रस्त होता और लोग घायल होते।

सूचना पर खाली करा दी गई इमरजेंसी
जिस दौरान आंवला रोड पर हादसा हुआ था। इसकी सूचना कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस को भी दे दी गई। कोतवाली पुलिस को जिला अस्पताल में लगा दिया गया। इससे पुलिस ने तुरंत इमरजेंसी खाली करा दी। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्डों में भेजा गया। इससे सभी मरीजों को जगह मिल गई और उनका इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed