फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Here too, security measures are not available at major locations.

यहां भी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी

Sat, 15 Jul 2017 10:38 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 15 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Here too, security measures are not available at major locations.
यहां भी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी - फोटो : यहां भी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी
विधान सभा भवन में खतरनाक विस्फोटक बरामद होने के बाद जिले में प्रमुख स्थानों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। यहां प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी हैं। कलक्ट्रेट, विकास भवन में कई बड़े अफसर बैठते हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा को अनदेखा किया जा रहा है।      
विज्ञापन

कहीं से आ जा सकते हैं कलक्ट्रेट परिसर में      
कलक्ट्रेट परिसर अहम है। पास में ही जिला जेल और न्यायालय है। यहां सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। गौर करने वाली बात यह है कि कलक्ट्रेट परिसर के दो मुख्य गेट होने के साथ यहां जिला पंचायत गेट और पोस्टमार्टम वाले रास्ते की ओर से भी प्रवेश किया जा सकता है। आने-जाने वालों की कोई रोक-टोक नहीं है।      
विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी तो अंदर ही रहती है      
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ और जीआरपी थाना है लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि यह दोनों थाने प्लेटफार्म पर हैं। स्टेशन के मुख्य द्वार पर यहां भी सुरक्षा के बेहतर अंतजाम नहीं हैं। यहां रोज हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है। हालांकि, रेलवे ने अब स्टेशन की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए कदम उठाए हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन में सिर्फ होमगार्ड की तैनाती      
विकास भवन भी जिले का अहम सार्वजनिक स्थल है। यहां भी सुरक्षा के नाम पर होमगार्ड की तैनाती है। कोई भी बिना किसी रोक-टोक के यहां पहुंच सकता है। सुरक्षा का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि यहां कई भी बाइक खड़ी की जा सकती है। जिले के कई बड़े अधिकारी यहां बैठते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा नाकाफी है।      

सुरक्षा को लेकर समय-समय पर समीक्षा की जाती है। सभी प्रमुख स्थानों पर फिर से सुरक्षा की पड़ताल शुरू कर दी गई है। ऐसा नहीं लगता किसी भी स्थान पर सुरक्षा बंदोबस्त कम हैं।
-कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed