फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   heavy rain in budaun city streets flooded highways also submerged

Budaun News: दो दिन में 59 मिलीमीटर बारिश, शहर की सड़कों पर 'सैलाब', हाईवे भी जलमग्न

Mon, 20 Jul 2026 12:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 12:54 PM IST
सार

बदायूं में बारिश अब आफत बनती जा रही है। दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया है। हाईवे पर भी बारिश का पानी भर गया है।    

विज्ञापन
heavy rain in budaun city streets flooded highways also submerged
सड़कों पर भरा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं शहर समेत जिलेभर में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दो दिन में 59 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बारिश के कारण शहर की सड़कों और हाईवे पर जलभराव हो गया। इसके कारण आवागमन प्रभावित रहा। शहर की सड़कों पर दो फुट तक पानी बहा। 

विज्ञापन


शहर के नेकपुर, शिवपुरम, गांधी ग्राउंड और जोगीपुरा सहित कई इलाकों में सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई और कई वाहन पानी में बंद हो गए। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गौरीशंकर मंदिर के पास भी पानी भरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में भी रुक-रुक कर बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
लगातार बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है, क्योंकि यह फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि, शहर की जलनिकासी व्यवस्था की खामियां उजागर हो गई हैं। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed