{"_id":"66e20c8add1f56265205eb9c","slug":"heavy-rain-accompanied-by-strong-wind-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125708-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेज हवा के साथ हुई झमाझम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेज हवा के साथ हुई झमाझम बरसात
Thu, 12 Sep 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
जोगीपुरा रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
बदायूं। दिनभर बादल छाए रहने के बाद में शहर में देर शाम को बारिश शुरू हुई। जो रूक-रूककर होती रही। तेज बारिश होने की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में शाम साढ़े सात बजे अचानक तेज बारिश हवा के साथ होना शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई तेज बारिश से सड़क पर जलभराव हो गया हैं, जिसकी वजह से बाजार आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश हल्की होने के बाद में लोग अपने-अपने घरों को निकल गए। लेकिन 10 मिनट बाद तेज बारिश दोबारा से होने लगी। जो देर रात तक जारी रही। इस कारण छह सड़का, गांधी ग्राउंड रोड, जोगीपुरा, टिकटगंज, नेकपुर, आवास विकास रोड पर जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों काफी दिक्कत हुई। वहीं यात्रियों के लिए यह बारिश किसी आफत से कम नहीं रही। रोडवेज बस स्टैंड परिसर पर जलभराव हो जाने के कारण बस में बैठने व उतरने के लिए उनको गंदे पानी में होकर जाना पड़ा।