फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Heat breaking record in March itself

मार्च महीने में ही रिकार्ड तोड़ने लगी गर्मी

Mon, 27 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 27 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Heat breaking record in March itself
सूर्य - फोटो : अमर उजाला
- दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंचा
विज्ञापन

- रात के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री का इजाफा

ग्लोबल वार्मिंग का असर अभी से ज्यादा गर्मी के रूप में सामने आने लगा है। मई-जून तो अभी दूर हैं, मार्च के महीने में ही गर्मी रिकार्ड तोड़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस वर्ष रिकार्ड गर्मी पड़ेगी। मार्च में ही गर्मी के तेवर साफ कर रहे हैं कि मई-जून के महीने में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के चलते गर्मी के सीजन की अवधि और तापमान हर वर्ष बढ़ता जा रहा है।
शनिवार को रात के तापमान में आंशिक कमी रही, लेकिन रविवार को दिन का तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन-चार दिनों में पारा 37-38 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार जताए हैं। पिछले तीन चार दिनों से तापमान में अचानक बढ़ोतरी हई है। उझानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वेधशाला में 23, 24 और 25 मार्च का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मार्च माह के पिछले सालों के इन्हीं दिनों के अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो 2010 के बाद पहला मौका है जब तापमान में इतनी बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


- मौसम वैज्ञानिक की राय
यह ग्लोबल वार्मिंग का असर है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। इसका सीधा असर वातावरण पर दिख रहा है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ही तापमान और गर्मी के सीजन का समय बढ़ रहा है। इससे पहले 2002 में 24 मार्च का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। मौसम के मिजाज को देखते हुए अगले चार-पांच तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आलोक सागर गौतम, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
--------------
- डॉक्टर की राय
बदलते मौसम के मिजाज की वजह से बीमारियां भी बढ़ेंगी। अचानक मौसम में आए बदलाव की ही वजह है कि जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस मौसम में साफ-सफाई के साथ खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सबसे ज्यादा पेयजल की शुद्धता पर ध्यान देने की जरूरत है।
-डॉ. राजेश वर्मा, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर- जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed