फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health services crippled by NHM strike.

Budaun News: एनएचएम की हड़ताल से चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 14 Oct 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Health services crippled by NHM strike.
जिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर लाइन लगी हुई। संवाद - फोटो : Archive
बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखने लगा है। अस्पताल में रोजाना 1400 से 1500 मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुंचते हैं, लेकिन 15 डॉक्टरों में से 10 के हड़ताल पर चले जाने से व्यवस्था पांच डॉक्टरों के भरोसे रह गई है। मरीजों की भीड़ के बीच उपचार की जिम्मेदारी संभालने के लिए शेष डॉक्टरों का ड्यूटी समय बढ़ा दिया गया है। साथ ही उनके अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। अब बेहद जरूरी परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों में 15 डॉक्टर मरीजों को देखते हैं। एनएचएम के तहत काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे अस्पताल में उपलब्ध डॉक्टरों की संख्या घट गई है। पांच डॉक्टरों को ही ओपीडी में आने वाले मरीजों को देखना पड़ रहा है। प्रतिदिन डेढ़ हजार तक मरीजों की भीड़ के बीच सीमित डॉक्टरों पर काम का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

एनएचएम के तहत कार्यरत डॉक्टर, एएनएम, आशा, संगिनी और अन्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने पहले 10 अक्तूबर तक सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद वे लखनऊ में चल रहे आंदोलन में शामिल हो गए। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक
अस्पताल में मरीजों के उपचार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपलब्ध डॉक्टरों की ड्यूटी का समय बढ़ाया गया है। इसके साथ ही उनके अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। अब केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही अवकाश दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि डॉक्टरों की कमी के बावजूद ओपीडी का संचालन जारी रहे और मरीजों को उपचार मिल सके।

ये डॉक्टर हैं हड़ताल पर
-डॉ. उत्पाल रस्तोगी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अंगनपाल, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राहुल, डॉ. पुलकित तोमर, डॉ. रवि, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. स्पर्श शर्मा, डॉ. अनिल कुमार।


हड़ताल पर वजह से मरीजों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए परमानेंट डॉक्टर और स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जा रही है। -डॉ. सतीश चंद्र नागर, सीएमएस जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर लाइन लगी हुई। संवाद

जिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर लाइन लगी हुई। संवाद- फोटो : Archive

जिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर लाइन लगी हुई। संवाद

जिला अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर लाइन लगी हुई। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed