फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health services crippled by NHM strike.

Budaun News: आशा संगिनी ने मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में बुलंद की आवाज

Wed, 14 Oct 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Health services crippled by NHM strike.
आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र पर धरना पर बैठीं आशा-संगनियां। संवाद - फोटो : Archive
बदायूं। सीएमओ कार्यालय में आश-संगिनी का अपनी मांगों लेकर मंगलवार को भी धरना जारी रहा। उन्होंने कहा कि समान कार्य-समान वेतन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। इसके बिना हड़ताल खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन

आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष विमलेश ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने की मांग की। शहरी आशा स्वास्थ्य संघ की जिलाध्यक्ष किशनवती ने कहा कि आशा का काम के अनुरूप मानदेय नहीं दिया जा रहा है। सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर अलका सक्सेना, ओमवती, बेबी शगुफ्ता, विदिशा, सरिता, सायरा, स्वीटी, कुसुम लता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन


संविदा कर्मियों की हड़ताल से सीएचसी की सेवाएं चरमाईं
सैदपुर। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से सैदपुर सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। मंगलवार को ओपीडी में केवल चिकित्साधिकारी डॉ. जुनैद मेंहदी ने मरीज देखे, अन्य चिकित्सक और आयुष चिकित्सक नदारद रहे, जिससे मरीज परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल में संविदा चिकित्सक, आयुष, एएनएम, आशा, बीपीएम, जेएसवाई समेत 90 फीसदी से अधिक स्टाफ शामिल है। कर्मी नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, वेतन वृद्धि और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इसका असर मलेरिया-डेंगू जांच, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और अन्य कार्यक्रमों पर पड़ा है। वर्तमान में अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, डॉ. जुनैद मेंहदी, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय के सहारे सेवाएं चल रही हैं।

अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा ने बताया हड़ताल से सेवाएं प्रभावित हैं, स्थाई स्टाफ से व्यवस्था चलाई जा रही है, संक्रामक रोग कैंप में भी दिक्कत आ रही है। संवाद


13वें दिन भी धरने पर बैठीं आशा-संगिनियां, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
आसफपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में आशा-संगिनियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी रहा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य प्रभावित रहे। अनुराधा सक्सेना ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। शासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। धरना प्रदर्शन में इंदिरा सिंह, सुनीता, पूनम, गुड्डो, कविता, सुमन, मीना, शशि प्रभा, रिंकी आदि शामिल रहीं। संवाद

आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र पर धरना पर बैठीं आशा-संगनियां। संवाद

आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र पर धरना पर बैठीं आशा-संगनियां। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed