{"_id":"62ffda210194b76887528518","slug":"health-badaun-news-bly494867139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के आठ रोगी मिले, चार स्वस्थ, अब संख्या 43 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के आठ रोगी मिले, चार स्वस्थ, अब संख्या 43 हुई
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण का दायरा एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को 16 नए रोगी मिलने के बाद शुक्रवार को भी जिले में कोरोना के आठ नए रोगी मिले हैं। हालांकि, शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन भी टीकाकरण किया गया। इस दौरान जिले में 3900 लोगों ने बूस्टर डोज ली।
सोमवार और मंगलवार को जिले में कोरोना का कोई नया रोगी नहीं मिला था, लेकिन बुधवार को आठ रोगी मिले। इनमें पांच अकेले जिला जेल के थे। बृहस्पतिवार को नए मिलने वाले रोगियों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई। डीएम दीपा रंजन भी कोरोना संक्रमित हो गईं। शुक्रवार को भी जिले में आठ नए रोगी मिले हैं। इस दौरान चार रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।
इधर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सार्वजनिक अवकाश के दिन भी जिले में 69 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 3900 लोगों ने बूस्टर डोज ली। सार्वजनिक अवकाश के दिन भी अच्छी संख्या में लोग बूस्टर डोज लेने को निकले। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को एक बार फिर से जिले में मेगा बूस्टर डे के तहत टीकाकरण किया जाएगा।