फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

धीमी होने लगी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, कार्यस्थल पर बूस्टर डोज आज से

Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे धीमी होने लगी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी कोई नया रोगी न मिलने के बाद अब जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या घटकर 17 हो गई है। संक्रमण की रफ्तार कम होने का कारण बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ना है। अब तक जिले में 2.15 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षा टीका लगाया जा चुका है। बुधवार से सरकारी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही बूस्टर डोज देने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई में कोरोना संक्रमण की गति बढ़ गई थी। अगस्त के पहले सप्ताह तक जिले में सक्रिय रोगियों की समस्या सौ के पार हो गई। इसके बाद जिले में बूस्टर डोज देने के लिए अभियान भी तेज किया गया। सात अगस्त को अभियान के दौरान 26 और 14 अगस्त को बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान एक दिन में 45 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का सुरक्षा टीका लगवाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही नए मिलने वाले रोगियों की संख्या में भी तेजी से कमी आने लगी है।
इधर, 16 अगस्त से सरकारी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बूस्टर डोज देने का अभियान अब 17 से 24 अगस्त तक चलाया जाएगा। दरअसल, कई दिन अवकाश रहने के कारण सरकारी कार्यालयों से बूस्टर डोज लेने वाले कर्मचारियों का आंकड़ा नहीं मिल सका है। जिन सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या सौ या इससे ज्यादा होगी वहां टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां संख्या कम होगी वहां के कर्मचारियों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज दी जाएगी।
---------------
बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बढ़ने के साथ जिले में कोरोना संक्रमण की गति भी धीमी हो रही है। सरकारी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बूस्टर डोज देने के लिए अभियान अब बुधवार से शुरू किया जाएगा। कई दिन अवकाश रहने के कारण मंगलवार से अभियान शुरू नहीं किया जा सक। अब तक जिले में 2.15 लाख से ज्यादा लोग बूस्टर डोज ले चुके हैं।
-डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed