फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

मेगा डे : रविवार को एक साथ 400 केंद्रों पर बूस्टर डोज देने की तैयारी

Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला महिला अस्पताल स्थित केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे मनाएगा। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले रविवार 14 अगस्त को एक साथ जिले में 400 केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारी है। जिले की कोल्ड चेन में पर्याप्त वैक्सीन है। टीकाकरण के लिए स्टाफ की तैनाती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ रही है। इस बार दोनों टीके लगवा चुके लोग भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। सरकार 15 जुलाई से 30 सितंबर तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त सुरक्षा टीका यानी बूस्टर डोज दे रही है। बदायूं को 30 सितंबर तक 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति काफी कम है। बूस्टर डोज के लिए इससे पहले सात अगस्त को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दिन में 230 केंद्रों पर 26 हजार से ज्यादा लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई थी।
विज्ञापन

अब फिर से रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में एक साथ 400 केंद्रों पर बूस्टर डोज दी जाएगी। जिन लोगों को दूसरा टीका लगवाए 26 सप्ताह या छह माह का समय बीत चुका है वह रविवार को टीकाकरण केंद्र पहुंचकर बूस्टर मुफ्त बूस्टर डोज ले सकते हैं, इसके बाद 16 से 23 अगस्त तक सरकारी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर पर बूस्टर डोज देने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कोरोना के तीन रोगी मिले, कुछ कम हुई संक्रमण की रफ्तार
बदायूं। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना का एक भी रोगी नहीं मिला था, लेकिन शुक्रवार को तीन रोगी मिले हैं। इनमें शहर का कोई रोगी नहीं है। इससे पहले बुधवार को 14 रोगी मिले थे। संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई है। शुक्रवार को मिले रोगियों में शहर के कृष्णापुरी, उझानी और म्याऊं का एक-एक रोगी है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिले रोगियों को ट्रेस कर लिया गया है। सक्रिय रोगियों की संख्या अब 60 से कम हो गई है।

-----------
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को बूस्टर मेगा डे मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में एक ही दिन 400 केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारी है। इसके बाद 16 से 23 अगस्त तक अभियान चलाकर सरकारी कर्मचारियों को वर्क प्लेस पर बूस्टर डोज दी जाएगी।
-डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed