फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

संविदा स्टाफ नर्स ने अपने घर में कराई डिलीवरी, नवजात की मौत

Thu, 12 May 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health
दातागंज (बदायूं)। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ की लापरवाही और एक संविदा स्टाफ नर्स की हरकत से एक नवजात की जान चली गई। परिवार वालों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। रातभर महिला तड़पती रही। सुबह संविदा की स्टाफ नर्स ने उसकी डिलीवरी अपने घर पर करा दी, जहां नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नौनी टिकन्ना निवासी उदयवीर ने मंगलवार रात अपनी गर्भवती पत्नी जूली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में भर्ती कराया था। उदयवीर के मुताबिक उस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में एक स्टाफ नर्स थी। कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। रातभर उनकी पत्नी स्वास्थ्य केंद्र में तड़पती रही। उन्होंने कई बार स्टाफ नर्स को बुलाया लेकिन वह नहीं आई। सुबह बोली कि वह अपने मरीज को महिला अस्पताल ले जाएं। वह जूली को महिला अस्पताल न ले जाकर स्वास्थ्य केंद्र की दूसरी संविदा स्टाफ नर्स के घर ले गए, जहां उसने महिला को भर्ती कर लिया और कुछ ही देर में उसकी डिलीवरी करा दी। इसके कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिवार वाले महिला को अपने घर ले गए हैं। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

--------------
- इस मामले की जानकारी नहीं है, न ही किसी ने शिकायत की है। फिर भी हम इसकी जांच कराएंगे। जो सच्चाई पाई जाएगी, उसके अनुसार कार्रवाई कराएंगे।
- डॉ. रिदेश भसीन, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed