फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

अस्पतालों पर छापा, डॉक्टर मिले न कर्मचारी

Sat, 23 Apr 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Health
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। एक ओर गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है, दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार के साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की मनमानी से मरीज परेशान होते हैं। बृहस्पतिवार को डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर जिले भर में सरकारी अस्पतालों पर एसडीएम और तहसीलदार स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा तो बदइंतजामी की पोल खुल गई।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया जिला अस्पताल पहुंचीं। यहां सीएमएस डॉ. रेखा रानी समेत 12 डॉक्टर और 37 पैरामेडिकल स्टाफ के लोग नदारद मिले। यहां मरीज भटकते हुए दिखे। एसडीएम सदर एसपी सिंह, एसडीएम दातागंज राम शिरोमणि, एसडीएम सहसवान महिपाल सिंह, एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा, एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा ने भी अपने यहां सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। बिल्सी के सतेती गजा और शहवाजनगर में स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले। डीएम दीपा रंजन ने अनुपस्थित मिले सभी डॉक्टरों और स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने और अगले आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

-
संविदा के डॉक्टरों की मनमानी को अफसरों का संरक्षण
संविदा पर जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को विभागीय अधिकारी ही संरक्षण देते हैं। दरअसल, डॉ. रुचि गुप्ता का खुद का नर्सिंग होम भी है। इतना ही नहीं कई और डॉक्टर भी महिला अस्पताल में संविदा पर सेवाएं देने के साथ निजी नर्सिंग होम चलाते हैं या फिर निजी नर्सिंग होम में सेवाएं देते हैं। ऐसे में वह जिला महिला अस्पताल आते ही नहीं। हर महीने अफसर को खुश करके वेतन व मानदेय निकाल लिया जाता है। सीएमएस डॉ. रेखा रानी की बदायूं में करीब सात साल से तैनाती है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये मिले अनुपस्थित
जिला महिला अस्पताल- सीएमएस डॉ. रेखारानी, डॉ. संदीप वार्ष्णेय, डॉ.रश्मि, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. अनामिका सिंह चौहान, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ.शोभा अग्रवाल, डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ.नाजिया अख्तर, डॉ.राबिया, डॉ. कुमार बासु, तनवीर हसन, हुस्नआरा, सीमा असगुला, संतोष कुमारी, ज्योतिका शर्मा, मरियम चरन, सुनीता, सरोजनी, रोहित सागर, आयुष, सरताज, निशा, रूबी, पूनम, गीता, अनुज, फाहद, शोयब अहमद, मोहिनी, राजीव सिंह, प्रिया सक्सेना, पूजा माथुर, जितेंद्र, रजनी रानी, स्वेत कुमार, संजय कुमार, उमार अब्बासी, संजीव बाबू, विकास, सूरज, शाजिया सुभद्रा, राधा, सदफ खानम, फराह आबिद।
-
सीएचसी जगत- मनीषा मसीह, स्वप्निल एनएस, नीलिमा माली, फिरोज खान, सचिन सक्सेना, शहवाज खान, अर्पित राठौर, राजेश कुमार, मनोज कुमार, क्षमादेवी, उस्ताम सलीम।
-
सीएचसी ककराला- डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. सतीश चंद्र, सुरजा देवी, जूली शर्मा, विकास कश्यप, मुस्लिम शेर खां, जगप्रसाद, अरविंद सिंह, शोभा रानी, शाहीन बेगम।
-
सीएचसी म्याऊ- डॉ. राजेश कुमारी सीएचसी समरेर में मंजू शर्मा।
-
सीएचसी दातागंज- डॉ. राबिया खानम, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अभिषेक पारासर, डॉ. मुस्तकीम, नरेश पाल सिंह, रुपेन्द्र कुमार, रिवका, सुमन, राजेश कुमार, पन्ना लाल, अतुल, दिगंबर सिंह, भगवान दास, रजतकांत, प्रियंका चरन, श्रीनिवास गौतम, राममंगल सिंह।

-
सीएचसी सहसवान- डॉ. प्रीति माहेश्वरी, डॉ.शुगुफ्ता राशिद, डॉ.सुमंत माहेश्वरी, अनिल कुमार, फूल सिंह, सलीम, विनीता, ज्योति पाल, शोएब।
-
सीएचसी कादरचौक- डॉ. अवधेश राठौर, मोहम्मद उवैश, डॉ. उमेश रस्तोगी, सुरेश चंद्र शर्मा, सुदेश कुमार, मनोज कुमार।
-
सीएचसी उझानी- महेश चंद्र, जय गोविंद, मोनिका सक्सेना, बीना शर्मा, नरेंद्र कुमार, ग्रीश चंद्र, अवले हसन, सरबर अली, भावेश चंद्र, आयुष रस्तोगी।
-
सीएचसी बिल्सी- डॉ. नीलेश कुमार।
कुंवरगांव में दो कर्मचारी मिले मौजूद
कुंवरगांव। तहसीलदार सदर करनवीर सिंह ने स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां छह में से मात्र दो कर्मचारी मौजूद मिले। चार के विषय में पता चला कि उनकी ड्यूटी सालारपुर विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में लगी हुई है। कुछ देर रुकने के बाद तहसीलदार चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed