फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

लखनपुर के युवक की बुखार से मौत

Sun, 28 Nov 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Health
मूसाझाग। स्वास्थ्य विभाग भले ही डेंगू और संक्रामक बुखार खत्म होने का दावा कर रहा हो, लेकिन जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला अब भी जारी है। शहर से सटे लखनपुर गांव के धीरेंद्र की बुखार से मौत हो गई। उन्हें पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। लखनपुर में अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

ग्राम लखनपुर निवासी 40 वर्षीय धीरेंद्र को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराने पर उन्हें फायदा नहीं हुआ तो परिवार वाले बरेली के एक निी अस्पताल ले गए। वहां भी धीरेंद्र की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उनको दिल्ली रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार से वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान शनिवार सुबह धीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान सतेंद्र का कहना है कि गांव में अब भी काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव से मुंह मोड़ लिया है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

छात्र की डेंगू से मौत
सहसवान। नीट की तैयारी कर रहे छात्र तुषार गांधी की डेंगू से मौत हो गई। छात्र को राजस्थान के कोटा में डेंगू ने चपेट में लिया था। वहां बीमार होने पर उसे परिवार वाले घर ले आए थे। इलाज के लिए दिल्ली ले जाते वक्त तुषार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान के मोहल्ला कटरा निवासी व्यापारी रोहित गांधी उर्फ बिट्टू का 20 वर्षीय बेटा तुषार गांधी राजस्थान के कोटा में रह कर नीट की तैयारी कर रहा था। तुषार को कोटा में बुखार आया तो उसने जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इस बारे में परिवारवालों को बताया तो परिवार वाले कोटा पहुंचे और तुषार को सहसवान ले आए। यहां निजी अस्पताल में तुषार का इलाज चल रहा था। फायदा न होने पर परिवार वाले तुषार को शनिवार रात इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed