{"_id":"616b22d6b9885079a718e62c","slug":"health-badaun-news-bly463111015","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबू में नहीं आ रहा डेंगू, 13 नए रोगी मिले, कई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काबू में नहीं आ रहा डेंगू, 13 नए रोगी मिले, कई की हालत गंभीर
विज्ञापन
डीडीटी घोल का छिड़काव करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार गहराता जा रहा है। शनिवार को जिले में डेंगू के 13 नए रोगी मिले है। इस वर्ष एक साथ डेंगू के इतने रोगी पहली बार मिले हैं। बृहस्पतिवार को सात रोगी मिले थे। इसके साथ ही जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़कर 69 तक पहुंच गई है। गौर करने वाली बात यह है कि इसके बाद भी डेंगू की रोकथाम के नाम पर मच्छरदारनी बांटकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। किसी भी स्थान पर फॉगिंग नहीं कराई जा रही। डेंगू रोगियों में कई की हालत गंभीर है। इनका मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मच्छरजनित बीमारियों के लिहाज से बदायूं हाईरिस्क श्रेणी में है। इसके बाद भी इस वर्ष लापरवाही बरती जा रही है। जिला अस्पताल में एलाइजा जांच की सुविधा होने के बाद भी जांचों में तेजी नहीं आ रही। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि के लिए सिर्फ एलाइजा जांच पर भरोसा कर रहा है। दूसरी ओर निजी लैब धड़ल्ले से बुखार पीड़ितों को डेंगू की पुष्टि कर रही हैं। निजी लैब से जिन लोगों को डेंगू की पुष्टि हो रही है उनको स्वास्थ्य विभाग डेंगू रोगी नहीं मानता।
बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के एक साथ सात रोगी सामने आए थे। शुक्रवार को दो रोगी मिले, लेकिन शनिवार को सबसे ज्यादा 13 रोगी मिले हैं। डेंगू के यह नए रोगी कृष्णापुरी, जालंधरी सराय, जगत, सिविल लाइंस, उरौलिया, बसोमा, लोहाठेर, बरामालदेव, कुंवरगांव में मिले हैं।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात यह है कि अब तक मिले कुल 69 रोगियों में 40 से ज्यादा शहर में मिले हैं। शहर में तीन स्थान रेड जोन में आ चुके हैं। इसके साथ ही गांव-देहात में डेंगू के लिहाज से सात स्थान रेड जोन में शामिल हो गए हैं। लगातार बिगड़ रहे हालात के बाद भी जिले में डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग शुरू नहीं कराई गई है। मलेरिया विभाग मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के नाम पर डीडीटी का छिड़काव और मच्छरदानियों का वितरण कर रहा है।
-
लोचीनगला के कई घरों में मिला डेंगू का लार्वा
बदायूं। मलेरिया विभाग ने शनिवार को शहर के मोहल्ला लोची नगला में अभियान चलाकर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया। यहां हाल ही में प्राइवेट लैब की जांच में एक पत्रकार को डेंगू की पुष्टि हुई है। कई और रोगियों की सूचना पर टीमों ने घर-घर जाकर लार्वा तलाश किया। इस दौरान कुलर, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायर, गमलों आदि में लार्वा तलाश किया गया। शनिवार को मोहल्ले में 20 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया गया। इसके साथ ही शहर के कृष्णापुरी और जालंधरी सराय, उझानी के बरामालदेव, कादरचौक के लोहाठेर में भी लार्वा नष्ट किया गया।
-
शहर में देहात की तरह टीम बनाकर चलेगा अभियान: डीएम
शहर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को लेकर डीएम दीपा रंजन ने गंभीरता दिखाई है। स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में डीएम ने जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम दीपा रंजन का कहना है कि डेंगू पर काबू के लिए गांवों की तहर शहर में भी टीमों को लगाकर अभियान चलाया जाएगा। शहरी इलाकों में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को लेकर डीएम ने स्थानीय निकायों को भी युद्ध स्तर पर फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
-
जहां भी डेंगू या मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं वहां डीडीटी का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू पीड़ितों को मच्छरदानियों का वितरण कराया जा रहा है। अभियान चलाकर लार्वा नष्ट करने के साथ मच्छरजनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। -डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ