फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

एक दिन में 43 हजार लोगों लगवाई वैक्सीन

Tue, 17 Aug 2021 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। जिले में सोमवार को रिकार्ड 43 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। इनमें 37290 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। 311 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। कई केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ी तो अव्यवस्थाएं पैदा हो गईं। ऐसे में पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले को सोमवार को 40 हजार लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 311 केंद्रों पर 43200 लोगों को टीका लगाया गया। कई केंद्रों पर लोगों को भीड़ के साथ वैक्सीन की कमी से बिना टीका लगवाए ही वापस होना पड़ा। दरअसल, कई दिनों से जिले की कोल्ड चेन में वैक्सीन की कमी चल रही थी। शनिवार और रविवार को जिले को वैक्सीन की पर्याप्त सप्लाई मिली। इसके बाद सोमवार को जिले में 311 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। गांव-गांव टीकाकरण केंद्र बनाए गए। यहां काफी भीड़ उमड़ी। सालारपुर ब्लॉक के गांव हरिनगला में 180 लोगों ने टीका लगवाया। टीका लगवाने पहुंचने वालों को कोरोना गाइड लाइन के बारे में भी बताया गया। टीकाकरण में गांव की आंगनबाड़ी रीतकली, आशा प्रेमवती, सहायिका रजनी का सहयोग रहा । पर्यवेक्षक डॉ. सुबोध कुमार ,एएनएम पुष्पा, सीएचओ बबली आदि रहे।
विज्ञापन

दबतोरी में भीड़ उमड़ी तो बुलानी पड़ी पुलिस
दबतोरी। न्यू पीएचसी पर मंगलवार को टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यहां टीकाकरण के लिए वैक्सीन की सौ डोज उपलब्ध कराई गई थीं लेकिन टीका लगवाने एक हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। ऐसे में यहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। टीका न लगने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस कारण टीकाकरण करने वाली टीम को खुद को कमरे में बंद करना पड़ा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण कराने आई महिला का कुंडल नोचा
बिल्सी। उघैती थाने के गांव पीपरी रघुनाथपुर की अनीता पत्नी सुरेश चंद्र सोमवार को बिल्सी सीएचसी पर टीका लगवाने पहुंची थीं। वह यहां लाइन में लगी हुई थी। इसी दौरान मौका पाकर किसी ने उनके एक कान का कुंडल नोच दिया। महिला ने इसकी जानकारी अस्पताल स्टाफ को दी। काफी तलाश के बाद भी कुंडल नोचने वाले का पता नहीं लगा सका। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।

सोमवार को एक दिन में 43200 लोगों को टीका लगाया गया। यह लक्ष्य के सापेक्ष 108 फीसदी है। कुछ केंद्रों पर वैक्सीन की कमी की सूचनाएं मिलीं हैं। हंगामा जैसी बात किसी स्थान से सामने नहीं आई है। - डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ/ नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed