फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

ऑक्सीजन प्लांट तैयार, माननीय का इंतजार

Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। कोरोना काल के दौरान जिले में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों ने दम तोड़ा था। बुरा दौर गुजर गया पर जिले में आज भी ऑक्सीजन की आपूर्ति बरेली से होती है। कोरोना काल में ही जिले को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशें भी परवान चढ़ीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया। इनमें से एक प्लांट पूरी तरह बनकर तैयार है पर किसी माननीय से शुभारंभ के इंतजार में ऑक्सीजन उत्पादन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

कोविड-19 की पहली लहर की अपेक्षा दूसरी ज्यादा खतरनाक साबित हुई। ऐसे में पिछली साल की अपेक्षा काफी संख्या में लोग संक्रमित हुए। वहीं मौतों का भी ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा था। इस दौरान देखने में आया कि संक्रमितों को ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत पड़ रही थी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के पास में स्टॉक में रहने वाले 200 सिलिंडर ऑक्सीजन का भी उपयोग होने लगा था। वहीं ऑक्सीजन सप्लायर ने भी ऑक्सीजन देने से मना कर दिया। आपात स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अन्य जिलों से संपर्क साधा। बमुश्किल मरीजों के लिए ऑक्सीजन मुहैया हो पा रही थी। एक बार तो कॉलेज में ऑक्सीजन बैकअप शून्य पर आ गया था।
विज्ञापन

दरअसल, ऑक्सीजन की जरुरत को देखते हुए जिला प्रशासन ने शासन से बदायूं में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा। कोविड काल में जरुरत को देखते हुए शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगना शुरू हो गए हैं। वहीं शासन द्वारा एक के बाद एक करते तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी मिली। यहां तीन प्लांटों का काम शुरू कर दिया है। साथ ही इसके पूर्ण होने की संभावित तिथि भी घोषित कर दी गई थी, लेकिन तिथि निकलने के बाद भी आज तक यह चालू नहीं हो सका। हालांकि कॉलेज प्रशासन की मानें तो एक ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है, लेकिन वह किसी जनप्रतिनिधि से शुभारंभ के इंतजार में अभी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट बनाने हैं। इसमें से दो पर अभी काम चल रहा है। वह जल्द ही पूरे हो जाएंगे। वहीं एक पूरा बनकर तैयार हो गया है। इनका उद्घाटन होने के बाद में इसे शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed