{"_id":"6001e8478ebc3e2e7d638376","slug":"health-badaun-news-bly433907293","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक गैरहाजिर, निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक गैरहाजिर, निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं
विज्ञापन
बिल्सी। एसडीएम राधेश्याम बहादुर सिंह ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक गैरहाजिर मिले, साथ ही केंद्र पर अन्य कई अनियमितताएं भी मिलीं।
एसडीएम दोपहर करीब 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार गंगवार के तैनात होने की सूचना मिली, मगर उनकी किसी भी रजिस्टर में उपस्थिति अंकित नहीं पाई गई। मौके पर मिले फार्मेसिस्ट ब्रजेंद्र कुमार ही यहां आने वाले मरीजों को दवा का वितरण करते है। शुक्रवार को केवल नौ मरीज ही आए थे, जो ओपीडी रजिस्टर में अंकित थे। मौके पर कोई मरीज नहीं मिला। इसके अलावा एलटी जावेद की तैनाती भी यहां बताई गई। वह भी यहां नहीं आते है, जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पाती है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में मिली अनियमितताओं की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।