{"_id":"5f835b358ebc3e9be601fda0","slug":"health-badaun-news-bly4230354114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 10 और संदिग्ध रोगी मिले, एलाइजा जांच रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 10 और संदिग्ध रोगी मिले, एलाइजा जांच रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
बदायूं। जिले में दस लोग और डेंगू संदिग्ध मिले हैं। हालांकि इससे पहले दो डेंगू संदिग्ध रोगियों की एलाइजा रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि इन 10 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। दरअसल, जांच के लिए यह सैंपल बरेली जिला अस्पताल भेजे गए हैं। पहले कहा गया था कि बदायूं जिला अस्पताल में ही एलाइजा जांच की सुविधा शुरू हो गई है लेकिन यहां जांच नहीं हो सकी। अब संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
जिले में करीब दो महीने से मलेरिया और वायरल फीवर का प्रकोपै। धीरे-धीरे मलेरिया तो काबू हो रहा है, लेकिन अब तापमान में गिरावट आने के साथ डेंगू का खतरा पैदा हो गया है। बिसौली, वजीरगंज, सैदपुर, जगत और समरेर में वायरल फीवर और मलेरिया के रोगियों की जांच को लगातार हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। हाल ही में सैदपुर में हेल्थ कैंप के दौरान दो डेंगू संदिग्ध मिले थे। इससे पहले भी यहां डेंगू संदिग्ध मिल चुके हैं। बिसौली, वजीरगंज, जगत समेत कुछ अन्य हिस्सों में भी बुखार के ऐसे रोगी मिले हैं, जिनमें डेंगू के लक्षण हैं। संदिग्ध डेंगू के मरीजों के एलाइजा सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए थे। यहां जांच न होने पर यह सैंपल बरेली जिला अस्पताल भेजे गए हैं। 10 लोगों की अभी एलाइजा जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत की खबर है कि दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
सैदपुर में अब तक छह लोगों की हो चुकी है मौत
स्वास्थ्य विभाग भले यह दावा कर रहा हो कि जिले में अब तक बुखार से किसी की जान नहीं गई है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि अब तक डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। इस बीच सैदपुर कस्बे में ही करीब एक महीने में छह लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। गौर करने वाली बात यह है कि इन लोगों को निजी लैब की जांच में प्लेटलेट्स के आधार पर डेंगू की पुष्टि की गई थी। परिवार वाले बरेली और बदायूं के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग निजी लैब की रिपोर्ट को मानने से इंकार करता रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि होती है। प्लेटलेट्स तो अन्य बुखार में भी कम हो जाया करती हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एलाइजा जांच शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन यहां सुविधा शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में संदिग्धों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल बरेली भेजा गया है। करीब 10 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू होने या न होने की पुष्टि हो सकेगी।
- डॉ. कौशल गुप्ता, प्रभारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल