{"_id":"5f7622928ebc3e9b9774fda9","slug":"health-badaun-news-bly4218331103","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव केंद्र का डीएम ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
ग्राम बुटला दौलत में प्रसव केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन करते डीएम, एसएसपी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ उझानी। डीएम कुमार प्रशांत ने एसएसपी संकल्प शर्मा और सीडीओ निशा अनंत के साथ में उझानी के बुटला दौलत पर बने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव केंद्र का डीएम ने उद्घाटन किया। यहां पर प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध होगी। ताकि आसपास की प्रसुताओं को जिला मुख्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी होगी।
डीएम ने कहा कि यहां पर चिकित्साधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। दवाओं व उपकरणों आदि की पूर्ण व्यवस्था है। कहा कि आसपास की सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव यहां कराया जाए, जिससे उन्हें दूर जाना न पड़े। यहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। उन्होंने आशा को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए यही पर ही जाए इधर उधर न ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई ज्यादा गंभीर मरीज हो ही बाहर को रैफर किया जाए। एएनएम रात्रि में यहीं रुकेगी। इससे पहले उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाएं गए यूनिफॉर्म बच्चों को भी वितरित किए और प्रसव केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया। वहीं दोनों वरिष्ठ अधिकारियों नेउझानी में उद्योग प्लाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने ईओ को प्लाटों पर जाने के लिए रास्ता व साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब पैमाइश कराकर उद्योग स्थापित होना प्रारंभ किए जाएं। ईओ अपने स्तर से छोटी-मोटी कमियों को जल्द से जल्द दूर कराएं।